फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Unopposed election fixed for four posts of Pradhan

प्रधान के चार पदों पर निर्विरोध, सदस्य के 100 पदों पर हो सकते हैं चुनाव

Tue, 08 Jun 2021 07:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Unopposed election fixed for four posts of Pradhan
गोंडा। पंचायत उप चुनाव में पांचों प्रधान पदों पर नाम वापसी के बाद निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। प्रधान पदों के लिए चुनाव न होने से प्रशासन को राहत मिली है। वहीं लंबी कसरत के बाद भी पंचायत सदस्यों के करीब 100 पदों पर मतदान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मतदान 12 जून को है और 14 जून को मतगणना होगी। मतगणना के दिन ही निर्विरोध निर्वाचित प्रधानों व सदस्यों को भी प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। चुनाव प्रभारी एडीएम राकेश सिंह ने नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिन स्थानों पर सदस्य पदों के लिए चुनाव होने हैं उसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पंचायत उप चुनाव में पांच पदों के लिए नामांकन 6 जून को हुए थे। परसपुर के चरहुआं को छोड़कर बाकी तीन पंचायतों में एकल नामांकन हुए थे। परसपुर के चरहुआं में नाम वापसी के बाद मंजू देवी एक मात्र उम्मीदवार रह गई हैं। इन चारों का निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाम वापसी के बाद नवाबगंज के नगवा में सपना सिंह, करनैलगंज के धनावा से वेंकटेश मोहन प्रताप सिंह, कटरा बाजार के टेढ़ी से अंकित सिंह, परसपुर के चरहुआं से मंजू देवी का निर्विरोध प्रधान चुना जाना तय हो गया है।
इसके साथ ही करीब 3700 पंचायत सदस्यों के पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हुआ है। अभी किसी को निर्वाचित घोषित नहीं किया जा सकता है, इसके लिए मतगणना के दिन तक इंतजार करना होगा। फिलहाल सदस्यों का निर्वाचन पूरा होने से 363 पंचायतों के गठन का रास्ता साफ हो गया है। माना जा रहा है कि 20 जून तक सभी पंचायतों में समितियों के गठन की कार्रवाई पूरी हो जाएगी।
विकास खंड परसपुर की ग्राम पंचायत चरहुआं के प्रधान पद पूर्व प्रमुख स्व. शीतला प्रसाद शुक्ल की बहू मंजू देवी निर्विरोध प्रधान चुन ली गईं हैं। अब मतगणना के दिन उन्हें प्रमाण पत्र मिलेगा। आम चुनाव में पूर्व प्रमुख की पत्नी सावित्री शुक्ला प्रधान चुनी गईं थीं।

लेकिन परिणाम आने से पहले ही उनका निधन हो गया था। इसके बाद रिक्त पद पर उन्हीं की दो बहुओं ने नामांकन किया था। सोमवार को नाम वापसी के दिन देवरानी सविता देवी पत्नी पवन कुमार शुक्ला ने अपना नामांकन वापस ले लिया। जिससे उनकी जेठानी मंजू देवी पत्नी स्व. कृष्ण देव शुक्ला निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed