{"_id":"611fe3c38ebc3e79d136184d","slug":"two-youths-killed-one-injured-in-road-accident-gonda-news-lko59212675","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
गोंडा। अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले युवक का गुरुवार को जन्मदिन था। परिवार के लोग जन्मदिन की खुशियां मना रहे थे। इसी बीच हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक के मौत की खबर मिलते ही जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं।
इटियाथोक थाना क्षेत्र के बकठोरवा गांव के रहने वाले सुनील वर्मा ने बताया कि उसका चचेरा भाई सुशील वर्मा 32 का गुरुवार को जन्मदिन था। वह अपने छोटे भाई सागर वर्मा व लखनीपुर गांव निवासी विक्रम के साथ ही एक ही बाइक पर सवार होकर गुरुवार की रात जन्मदिन मनाने के लिए घर जा रहा था।
वह तीनों गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर बहलोलपुर गांव के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जहां से सुशील वर्मा को नाजुक हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। उसकी लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सुशील के मौत की खबर घर पहुंची तो जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गई।
दूसरी घटना में जनपद कानपुर के थाना घाटमपुर पतरा निवासी शेरा सिंह अपने साथी कोतवाली नगर क्षेत्र के सबलपुर निवासी शिवम के साथ गुरुवार की रात सर्किट हाउस के पास जा रहा था। तभी बाइक सवार ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे शेरा सिंह की मौत हो गई। जबकि शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।