{"_id":"69dfd0811896fed115040dc7","slug":"two-youths-died-in-separate-accidents-gonda-news-c-100-1-slko1026-156305-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत
Wed, 15 Apr 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
झंझरी (गोंडा)। जिले में मंगलवार देर रात और बुधवार सुबह दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। एक हादसा सड़क दुर्घटना का है, जबकि दूसरे में युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। दोनों घटनाओं के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
पहली घटना गोंडा-अयोध्या मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र के पांडेयपुर के पास हुई। मंगलवार रात करीब 12 बजे स्कूटी सवार एक अज्ञात युवक आलू लदे डीसीएम की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
खोरहंसा चौकी प्रभारी पवन मिश्रा ने बताया कि युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था और उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों से पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्कूटी का नंबर नोएडा का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
दूसरी घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के खिरौरा मोहन गांव की है। यहां 28 वर्षीय अमरजीत की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार अमरजीत ननिहाल में रहकर मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह वह काम के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा।
बुधवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल देहात शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।