{"_id":"63162e9b24fba35a346d3c24","slug":"two-youths-died-after-being-hit-by-train-gonda-news-lko646926218","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
विज्ञापन
गोंडा। गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर बभनान स्टेशन के दोनों छोर पर दो स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई।
बभनान रेलवे स्टेशन के पश्चिमी यार्ड के पास रविवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस ने मृतक के कपड़ों में मिले कागजातों के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी। मृतक की पहचान नवीन यादव (30) निवासी करनपुर थाना छपिया के रूप में हुई। नवीन के चाचा राजकुमार यादव ने उसकी शिनाख्त की। मगर ये पता नहीं चल सका कि नवीन वहां कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में वह ट्रेन की चपेट में आया।
दूसरी घटना में बभनान स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक के समीप बाबा बागेश्वरनाथ के पास ट्रेन की चपेट में आने से सूरज (32) निवासी बनगवा, थाना खोड़ारे की मौत हो गई। परिजनों ने उसकी पहचान की। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। (संवाद)