फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two youths accused of firing, case

Gonda News: दो युवकों पर फायरिंग का आरोप, केस

Wed, 18 Sep 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 18 Sep 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two youths accused of firing, case
गोंडा। छपिया के सिसई रानीपुर गांव निवासी क्लीनिक संचालक लालजी वर्मा ने पिस्टल से फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। लालजी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 15 सितंबर की शाम सात बजे वह घर की बाउंड्रीवॉल के अंदर खड़े थे। तभी अंधेरे में बाइक से आए दो युवकों में से एक ने उन पर पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। किसी तरह भागकर उन्होंने जान बचाई। बताया कि गोली उनके दाहिने कान के पास से निकल गई। दोनों युवक फायरिंग करते हुए फूलपुर की तरफ भाग निकले। थानाध्यक्ष कृष्णगोपाल राय ने बताया कि लालजी वर्मा की तहरीर पर ढड़उवा गांव निवासी दीपक समेत एक अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed