फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two thousand candidates leave the examination

दो हजार अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 25 Sep 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sun, 25 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Two thousand candidates leave the examination
परीक्षा देने को जुटे अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
आबकारी सिपाही की भर्ती परीक्षा में रविवार को जिले के 15 सेंटरों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो पालियों में अभ्यर्थियों की परीक्षा संपन्न कराई गई। इस परीक्षा में कुल 7400 अभ्यर्थियों को सम्मिलित होना था, लेकिन इनमें से करीब दो हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। अभ्यर्थियों को तलाशी लेने के बाद उन्हें परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिलाया गया। परीक्षा के दौरान कई सेंटरों पर अफरातफरी की स्थिति भी रही। 
विज्ञापन


रविवार को आबकारी सिपाही भर्ती की परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज, जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी, सरजू प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गांधी विद्या मंदिर, रघुकुल विद्यापीठ समेत 15 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन


परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न बनाने के लिए सभी सेंटरों पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। परीक्षा में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए जिले स्तर के अधिकारियों को इस परीक्षा से दूर रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही पालियों में  कुल 7400 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। लेकिन करीब पांच हजार परीक्षार्थी ही इस परीक्षा में सम्मिलित हुए। अन्य दो हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। देर शाम तक सभी केंद्रों की सूचना नहीं मिल सकी।


जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने का दावा किया है। अभ्यर्थियों को तलाशी लेने के बाद उन्हें परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिलाया गया। परीक्षा के दौरान कई सेंटरों पर अफरातफरी मची रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed