फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two teachers of state honored in Thailand

प्रदेश के दो शिक्षक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुए

Mon, 24 Jun 2019 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Two teachers of state honored in Thailand
24द्दस्रड्डश्च22-गोंडा के शिक्षक रवि प्रताप थाईलैंड में सम्मान प्राप्त करते हुए - फोटो : GONDA
करनैलगंज (गोंडा)। स्मार्ट स्कूल धौरहरा के प्रधानाध्यापक रवि प्रताप सिंह और मऊ जिले के रकौली स्कूल के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह को थाईलैंड में प्राथमिक शिक्षा में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। यह सम्मान प्रवासी भारतीय समिति थाईलैंड और पैसिफिक ट्यूटोरियल्स संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से सोमवार को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित अन्य प्रदेश के प्रवासी भारतीय मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा भेजे गए किसी भी शिक्षक को पहली बार विदेश में सम्मानित किया गया है। इन दोनों ने अपने विद्यालयों में बेहतर कार्य तो किया ही है साथ ही साथ अपने जनपद और प्रदेश के लिए भी कार्य किया है। रवि प्रताप और सतीश को बेसिक शिक्षा निदेशक उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में थाईलैंड के प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था के अध्ययन के लिए भेजा गया है। सतीश सिंह ने बताया कि थाईलैंड में हमें बहुत सी चीजें सीखने को मिली हैं जिससे उत्तर प्रदेश स्कूलों को लाभ पहुंचेगा। रवि प्रताप सिंह ने बताया कि हमने यहां के सरकारी स्कूल, प्राइवेट स्कूल, सेमी प्राइवेट स्कूल, इंटरनेशनल स्कूल, स्कूल ट्रेनिंग सेंटर, कोचिंग सेंटर सभी का अध्ययन किया है।
विज्ञापन

इससे संबंधित रिपोर्ट प्रदेश के बेसिक शिक्षा निदेशक डॉक्टर सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह को सौंपी जाएगी। इससे संबंधित पुस्तक का भी विमोचन होना है। शिक्षक रवि ने फोन कर बताया कि प्रदेश के बेसिक शिक्षा निदेशक डॉक्टर सर्वेन्द्र विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में तेजी से सुधार हो रहा है। इस सम्मान पर बेसिक शिक्षा निदेशक, बेसिक शिक्षा परिषद सचिव उत्तर प्रदेश, अपर निदेशक, संयुक्त निदेशक, सहायक शिक्षा निदेशक, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed