फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two sons of Gonda will show their stamina today in bosnia

Gonda News: बोस्निया में आज दमखम दिखाएंगे गोंडा के दो लाल

Mon, 28 Aug 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 28 Aug 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two sons of Gonda will show their stamina today in bosnia
गोंडा। भारत से करीब छह हजार किलोमीटर दूर बोस्निया की राजधानी साराजेवो में मंगलवार को जिले के दो लाल अपना दमखम दिखाएंगे। ये दोनों ताइक्वांडो खिलाड़ी भारतीय टीम के सदस्य हैं। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि से परिजन व सगे-संबंधी गदगद हैं। परिजनों का कहना है कि हमारे लाल देश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन


साराजेवो में 25 से 31 अगस्त तक कैडेट वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। जिसमें भारतीय ताइक्वांडो टीम में गोंडा के दो खिलाड़ी भी शामिल हैं। शहर के जेल रोड निवासी कुणाल तिवारी (अंडर 172 सेंटीमीटर) व मालवीय नगर निवासी निखिल गुप्ता (अंडर 164 सेंटीमीटर) ने प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन

इंडिया ताइक्वांडो द्वारा आयोजित ट्रायल में दोनों के चयन से गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन के खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी खिलाड़ियों ने कुणाल व निखिल को शुभकामनाएं दीं और विजयी होने की कामना की। प्रतियोगिता में 29 अगस्त को दोनों खिलाड़ियों के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव प्रत्यूषराज ने बताया कि जिले से दो खिलाड़ी भारतीय टीम में चयनित होकर वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शामिल हो रहे हैं। यह हमारे के लिए गर्व का क्षण है। खिलाड़ियों की वतन वापसी पर जोरदार स्वागत और सम्मान किया जाएगा। कुणाल की माता सपना तिवारी, पिता संजीव कुमार और निखिल की मां अनीता गुप्ता, पिता अजय गुप्ता प्रतियोगिता में अपने बच्चो की जीत के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed