फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two policemen who were out on patrol were crushed by a car, serious

Gonda News: गश्त पर निकले दो सिपाहियों को कार ने कुचला, गंभीर

Fri, 15 May 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 15 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two policemen who were out on patrol were crushed by a car, serious
पुलिसवालों की बाइक से टकराई कार। 
करनैलगंज। गोंडा-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार रात 12:30 बजे करनैलगंज कोतवाली में तैनात दो सिपाही बाइक से गश्त के दौरान कार की टक्कर लगने से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों पुलिसकर्मी कई फीट दूर जा गिरे। उनकी राइफलें भी गिर गईं। घायल दोनों सिपाहियों को पहले करनैलगंज सीएचसी और बाद में मेडिकल कॉलेज गोंडा ले जाया गया, जहां से उन्हें केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


करनैलगंज कोतवाली में तैनात सिपाही हिमांशु प्रजापति और अनिल कुमार गुप्त बाइक से चौरी चौराहा की ओर रात्रि गश्त पर निकले थे। दोनों गोनवा गांव के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही कार उनकी बाइक से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर लगते ही बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सिपाही उछलकर करीब 10 मीटर दूर जा गिरे। उनकी सरकारी राइफलें भी लगभग 30 मीटर दूर सड़क किनारे जा गिरीं।
विज्ञापन


हादसे के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचाया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुज कुमार ने बताया कि दोनों सिपाहियों के सिर, हाथ और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज गोंडा रेफर कर दिया गया। वहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को केजीएमयू लखनऊ भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। कार में सवार व्यक्ति की पहचान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सीसामऊ शाखा के बैंक प्रबंधक राजेश कुमार सिंह के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार वह नशे की हालत में मिले थे। देर रात उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। हालांकि कार चला रहा चालक हादसे के बाद मौके से भाग गया। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।


कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि सिपाही हेलमेट लगाए थे। टक्कर इतनी तेज थी कि हेलमेट टूट गया। है। कार चालक की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने घायल सिपाहियों के इलाज की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed