{"_id":"705f6f116613af8ae48d147cc2f66f7f","slug":"two-people-died-in-accident-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाअाें में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाअाें में दो लोगों की मौत
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में गुरुवार को एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कटराबाजार थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव की रहने वाली जैतुल्ला (55) पत्नी जाकिर अली अपनी बेटी मैशरजहां व दामाद मैकू के साथ गुरुवार को दोपहर बाइक से रुपये निकालने के लिए सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा पहाड़ापुर जा रही थी।
जब वह सभी पहाड़ापुर नहर पुलिया के पास पहुंचे, तभी एक मकान पर मिट्टी गिरा रहे चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली बैक की, जिसकी टक्कर लगने से तीनों बाइक समेत गिर गए और जैतुल्ला की ट्रॉली से कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग निकला।
उधर, करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के भंभुवा गांव का रहने वाला सहजराम उर्फ छेदी (34) गुरुवार दोपहर साइकिल से रसोई गैस लाने के लिए अपने घर से करनैलगंज जा रहा था।
विज्ञापन
जब वह गोंडा-करनैलगंज मार्ग पर पिपरी गांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही मैजिक ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।