फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two people died from cold

ठंड लगने से दो लोगों की मौत

Sat, 23 Jan 2016 11:00 PM IST
गोंडा/बलरामपुर अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/बलरामपुर अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Jan 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर ठंड लगने से दो लोगों की मौत हो गई। गोंडा के बभनान क्षेत्र में जहां ठंड लगने से एक बुजुर्ग की सांसें थम गईं, वहीं बलरामपुर के ललिया क्षेत्र में एक युवक की जान चली गई।
विज्ञापन


गोंडा के सीएचसी बभनजोत क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले गांव चांदपुर में रहने वाले सालिगराम (75) शनिवार सुबह अपने घर के बाहर जानवरों को खूंटे से बांध रहे थे कि इसी बीच उन्हें तेज ठंड लग गई।
विज्ञापन


ठंड लगने से वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद आनन-फानन में उनके परिवारीजनों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस आने पर सुबह साढ़े 11 बजे जब परिवारीजन सीएचसी पर लेकर पहुंचे तो वहां उन्हें एलोपैथ का कोई डॉक्टर नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बाद में यूनानी विधा में पारंगत डॉक्टर एहसान कुरैशी ने उनका इलाज किया। लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो पाया और कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई।

सालिगराम के पुत्र छांगुर का कहना है कि अगर समय से उन्हें कोई एलौपैथ का डॉक्टर सीएचसी पर मिल गया होता तो उनके पिता की जान न जाती।

सीएचसी बभनजोत के अधीक्षक डॉ. प्रणय स्मृति से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वह शनिवार को टीकाकरण के लिए क्षेत्र में थे। मौके पर सालिगराम का इलाज एमओसीएच डॉ. एहसान कुरैशी ने किया। लेकिन फिर भी बुजुर्ग की जान नहीं बचाई जा सकी।

ठंड के बाबत मौत पर उन्होंने इसे नैचुरल डेथ बताया। जबकि दूसरी ओर सीएमओ डॉ. अमर सिंह कुशवाहा ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए इसे दिखवाए जाने की बात कही है।


उधर, बलरामपुर के ललिया क्षेत्र के मथुरा बाजार निवासी रीता देवी ने बताया कि उनके पति राधेश्याम गुप्ता (38) शनिवार दोपहर करीब दो बजे ससुराल इटहिया गांव जाने के लिए तैयार हो रहे थे।

ठंड लगने से अचानक राधेश्याम के सीने में दर्द होने लगा। परिवारीजन जब तक राधेश्याम को अस्पताल ले जाने की तैयारी करते, तब तक राधेश्याम की मौत हो गई।

इसके बाद परिवारीजनों ने मामले की सूचना सदर एसडीएम इंद्रभूषण वर्मा को दी। एसडीएम ने बताया कि मौके पर हल्का लेखपाल ज्ञानबाबू पांडेय को भेजा गया है।

मामले की जांच कराई जा रही है यदि राधेश्याम की मौत ठंड लगने से होने की पुष्टि होती है तो पीड़ित परिवारीजनों को सरकारी सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed