फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two more filed nomination in Gonda, silence in BJP camp in Kaiserganj

Gonda News: गोंडा में दो और ने किया नामांकन, कैसरगंज में भाजपा खेमे में सन्नाटा

Tue, 30 Apr 2024 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 30 Apr 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Two more filed nomination in Gonda, silence in BJP camp in Kaiserganj
गोंडा। कैसरगंज संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के लिए जहां सपा के दावेदारों की फेहरिस्त बढ़ी है। वहीं, भाजपा खेमे में सन्नाटा है। जबकि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने में महज कुछ दिन ही बचे हैं।
विज्ञापन

गोंडा संसदीय सीट से मंगलवार को भारतीय उदय निर्माण पार्टी के विनोद कुमार सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वह बछईपुर रुद्रगढ़नौसी गोंडा के रहने वाले हैं। मुक्ति मोर्चा से पूर्व घोषित प्रत्याशी अरुणिमा पांडेय ने भी प्रस्तावकों व समर्थकों के साथ गोंडा लोकसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया। लखनऊ के गोमतीनगर में रहने वाली अरुणिमा ने कहा कि वह बच्चों के लिए समुचित शिक्षा, युवाओं का पलायन रोकने के लिए रोजगार, क्षेत्र में लघु उद्योगों की स्थापना, सभी को चिकित्सा, महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा व शहर में सीवर लाइन की व्यवस्था के लिए चुनाव मैदान में उतरी हैं।
विज्ञापन

बलरामपुर के उतरौला के पटेल नगर निवासी सैय्यद कासिम रजा ने गोंडा लोकसभा सीट से नामांकन के लिए एक सेट फाॅर्म लिया है। धर्मवीर सिंह ने भी गोंडा सीट के लिए पर्चा खरीदा है। वह महिपत सिंह पुरवा गोंडा के रहने वाले हैं। लोकसभा क्षेत्र गोंडा और कैसरगंज से दो-दो लोगों ने नामांकन फॉर्म लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसरगंज सीट को लेकर मंगलवार को भाजपा खेमा सन्नाटे में रहा। संसदीय सीट को लेकर कोई ऐलान नहीं हो सका है। कैसरगंज सीट से बृजभूषण शरण सिंह सांसद हैं। वह कैसरगंज से चुनाव लड़ने के लिए पसीना बहाते नजर आए। मगर पार्टी स्तर से फैसला न होने से खामोश हैं। जबकि नामांकन के लिए महज तीन दिन का वक्त ही बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed