फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two lakh people performed tarpan in Saryu

सरयू में स्नान दान कर दो लाख लोगों ने किया तर्पण

Wed, 06 Oct 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Two lakh people performed tarpan in Saryu
गोंडा। पितृ विसर्जन अमावस्या के मौके पर बुधवार को करनैलगंज के सरयू तट स्थित कटरा घाट पर दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया और पित्रों को जल देकर उनका पूजन अर्चन कर विसर्जन किया। बुधवार सुबह करीब 4 बजे से करनैलगंज क्षेत्र एवं दूर-दराज क्षेत्रों के श्रद्धालु सरयू तट पर पहुंचने लगे और स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। यह सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा।
विज्ञापन

जबरदस्त भीड़ के बीच श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में स्नान किया और अपने पित्रों को जल देकर उनका विसर्जन किया। करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया और स्नान करने के साथ-साथ पित्रों को विदा किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सरयू पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण पुल का आधा हिस्सा बंद था। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते करीब 3 घंटे तक सरयू पुल पर आवागमन बाधित रहा। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से सरयू घाट पर मात्र दो सिपाही एवं एक उपनिरीक्षक जो पुल के बैरियर पर तैनात किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके सहारे ही पुल पर लगने वाले जाम को हटवाया गया। इतने बड़े मेले में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम प्रशासन द्वारा नहीं किए गए थे। दो वर्षों से कोरोना महामारी के चलते लोग सरयू नदी में स्नान नहीं कर पाए थे और हर स्नान पर्व पर पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर दी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed