फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two houses destroyed in fire

Gonda News: आग से दो घरों का सामान राख

Thu, 27 Nov 2025 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 27 Nov 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Two houses destroyed in fire
राख हुआ सामान।
रुपईडीह। खरगूपुर के नौवागांव में बृहस्पतिवार को आग लगने से दो परिवारों के घरों में रखा सामान जल गया। पांच हजार रुपये भी लपटों की भेंट चढ़ गए। प्रधान राकेश वर्मा उर्फ नानबच्चा ने बताया कि राजेश कुमार का घर फूस का बना था। उसमें बच्चों समेत पांच लोग रहते थे। उनके पास अब दूसरा कोई आश्रय नहीं है। दोपहर में अचानक लगी आग में तीन हजार रुपये, कपड़े, बर्तन, बिस्तर और अनाज जल गया।
विज्ञापन


ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे, उसी समय पड़ोस के झल्लर का फूस का ओसारा भी आग की चपेट में आ गया। ओसारे में रखा सामान और सदरी में रखे दो हजार रुपये भी जल गए। सूचना पर ग्राम प्रधान ने हल्का लेखपाल मनोज मिश्र को बुलाया। लेखपाल ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर नुकसान की भरपाई के लिए रिपोर्ट तहसील भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed