फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two Headmaster suspended

दो हेडमास्टर सस्पेंड

Mon, 14 Dec 2015 11:23 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर शिक्षा क्षेत्र के दो हेडमास्टरों को आरोपों के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। एक हेडमास्टर पर स्कूल न जाने और दूसरे हेडमास्टर पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया गया है। दोनों हेडमास्टरों के खिलाफ जांच के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन


जांच कमेटियों को 15 दिनों में रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने दोनों हेडमास्टरों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बीएसए जय सिंह ने सोमवार को बताया कि तुलसीपुर शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यलाय महादेव गोंसाईं की हेडमास्टर राजेश्वरी देवी के खिलाफ स्कूल न आने की शिकायत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ताओं की रिपोर्ट पर खंड शिक्षाधिकारी तुलसीपुर शिवमंगल वर्मा ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल से गायब रहने की पुष्टि हुई।

खंड शिक्षाधिकारी ने बीएसए कार्यालय को हेडमास्टर के खिलाफ स्कूल से गायब रहने की रिपोर्ट उपलब्ध करा दी। बीएसए ने सुनवाई के लिए राजेश्वरी देवी को दफ्तर में उपस्थिति होने का लिखित निर्देश दिया। सुनवाई में उपस्थित न होने पर बीएसए ने राजेश्वरी देवी को सस्पेंड कर दिया है।

खंड शिक्षाधिकारी रणजीत कुमार को 15 दिनों के अंदर जांच का निर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी बीएसए ने दी है।

उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनहटा के हेडमास्टर मोहम्मद अहमद के खिलाफ तहसील दिवस में भवन निर्माण का धन निकालने के बावजूद निर्माण न कराने की शिकायत की गई है।

मोहम्मद अहमद को बीएसए ने सुनवाई के लिए दफ्तर में उपस्थित होने का लिखित निर्देश दिया लेकिन एक भी सुनवाई में उपस्थित न होने पर हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया गया है।


सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी जफर हुसैन व खंड शिक्षाधिकारी महेन्द्र कुमार को आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया गया है।

जांच टीम को 15 दिन में रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने मोहम्मद अहमद के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed