फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two groups clashed, 41 arrested

Gonda News: दो गुट भिड़े, 41 गिरफ्तार

Tue, 04 Jul 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 04 Jul 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Two groups clashed, 41 arrested
गोंडा। तरबगंज क्षेत्र के रांगी गांव में मां काली जी के स्थान पर सामूहिक रूप से आयोजित पूजन कार्यक्रम में दो गुट आपस में भिड़ गए। इसमें कई लोगों को चोटें आईं हैं। मारपीट के बाद कई दर्जन लोग थाने पहुंच गए। वहां भी दोनों पक्ष मारपीट पर उतारू हो गए। जिसके बाद पुलिस ने 41 लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गांव में मां काली जी के स्थान पर ग्रामीणों के आपसी सहयोग से सामूहिक अनुष्ठान किया गया था। सोमवार रात मंदिर में पूजन चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ लोग आकर अभद्रता व मारपीट करने लगे। दोनों गुट के लोग आपस में भिड़ गए। इसमें कई लोगों को चोटें आईं हैं। इसके बाद दोनों पक्ष से करीब 50 लोग मंगलवार को थाने पहुंच गए। वहां भी आपस में विवाद करने लगे तो पुलिस ने दोनों पक्षों के 41 लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घायलों की तरफ से तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed