फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two died in road accidents

Gonda News: सड़क हादसों में दो की जान गई

Mon, 25 Nov 2024 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 25 Nov 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Two died in road accidents
गोंडा। सड़क हादसे में शनिवार रात चौकीदार समेत दो लोगों की मौत हो गई। देहात कोतवाली क्षेत्र में मुंडेरवा कला के पास बहराइच रोड पर गलत दिशा से आ रही एसयूवी की टक्कर लगने से चौकीदार की मौत हो गई। वहीं, नवाबगंज इलाके में पुराने सरयू पुल के पास हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। देहात कोतवाली के मुंडेरवा कला निवासी दयाराम त्रिवेदी (70) बहराइच रोड स्थित एक पेट्रोलपंप पर चौकीदार थे। उनकी पत्नी राजपती ने बताया कि शनिवार रात वह पेट्रोल पंप से चाय पीने के लिए निकले थे। सड़क पार करने के लिए पटरी पर खड़े होकर वाहनों के निकलने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच गलत दिशा से आई एसयूवी ने दयाराम को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

चालक निसार अहमद एसयूवी छोड़कर भागने लगा तो पेट्रोलपंप के कर्मचारियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दयाराम को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां देर रात डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी राजपती की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के अकबरपुर निवासी सुखदेव जायसवाल (33) शनिवार रात आठ बजे बाइक से अयोध्या से घर लौट रहे थे। कटरा शिवदयालगंज-अयोध्या नए घाट मार्ग पर पुराने सरयू पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से सुखदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रविवार को सुखदेव की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल सुखदेव की मौत की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed