फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   two died due to corona infection, 66 new infected

कोरोना संक्रमण से दो की मौत, 66 नए संक्रमित

Mon, 31 Jan 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
two died due to corona infection, 66 new infected
गोंडा। कोरोना संक्रमण के नए मामलों में थोड़ी कमी आई है लेकिन इससे मौत का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी दो कोरोना संक्रमितों की इलाज का दौरान मौत हो गई। तीसरी लहर में अब तक कुल सात लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना जांच रिपोर्ट में 66 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों के मौत का सिलसिला जारी है। सोमवार को शहर की न्यू कॉलोनी निवासी शरीफुन निशा की एससीपीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शरीफुन को 26 जनवरी को भर्ती कराया गया था जहां उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
विज्ञापन

वहीं मनकापुर की साफिया परवीन की एससीपीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सफिया 27 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराई गई थी जहां उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जय गोविंद ने बताया कि कोरोना से मरने वाली दोनों महिलाएं अन्य बीमारी से ग्रसित थीं तथा इनकी उम्र भी अधिक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed