फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two dead including woman, 54 infected

महिला सहित दो की मौत, 54 संक्रमित

Sat, 08 Aug 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Two dead including woman, 54 infected
गोंडा। जिले में पिछले चार दिनों में कोरोना का मीटर काफी रफ्तार से बढ़ रहा है। इसके साथ ही जो किसी भी अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं उन्हें खतरा काफी बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार को जिले में दो और मौतें कोरोना से हुई हैं। इसमें शहर के आवास विकास की एक कोरोना संदिग्ध महिला की मौत भी शामिल है। इसके साथ ही नवाबगंज में एक युवक की मौत कोरोना से हुई है। शनिवार को जिले में 54 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। पिछले पांच दिनों में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा लगभग तीन सौ पहुंच गया है। जिसमें गुरुवार के दिन अकेले लगभग 140 कोरोना संक्रमित पाये गये थे। शहर और शहर से सटे इलाके कोरोना की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। वहीं करनैलगंज का एक होम गार्ड जो कि एक एसडीएम की सुरक्षा में तैनात था वो भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। शनिवार को उसकी रिपोर्ट आने के उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

किडनी के गंभीर रोग से ग्रसित था युवक
नवाबगंज (गोंडा)। कस्बे के पड़ाव मोहल्ला निवासी एक 35 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित था। जिसका इलाज बाराबंकी में चल रहा था। शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। युवक पहले से किडनी के रोग से पीड़ित था जिसकी दवा कानपुर के एक डॉक्टर से चल रही थी। कुछ समय पहले उसे खांसी जुकाम व बुखार होने पर परिवार वालों बुधवार को दर्शन नगर अयोध्या के मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए लेकर गए जहां पर जांच में वह कोरोना संक्रमित पाया गया। वहां पर डाक्टर ने उसे बाराबंकी के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। जहाँ पर इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. विनियेश त्रिपाठी ने बताया कि कस्बे के एक युवक की कोरोना से मौत की सूचना मिली है। लेकिन अभी स्वास्थ्य विभाग से पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

अब परसपुर के कई मोहल्ले बने कंटेनमेंट जोन
परसपुर (गोंडा)। कस्बा परसपुर बाजार में कोरोना पॉजिटिव के ज्यादा केस मिलने से अब लोग दहशत में हैं। सीएचसी अधीक्षक की मांग पर एसडीएम करनैलगंज ने बाजार के कुछ इलाकों को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर उस इलाके के आसपास को नगर पंचायत से सील करवा दिया है। नगर पंचायत परसपुर के अधिशाषी अधिकारी उपेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि कस्बा परसपुर व भौरीगंज मार्ग पर कोरोना पॉजिटिव केस अधिक मिलने से सीएचसी अधीक्षक डॉ. एमपी यादव ने एसडीएम करनैलगंज व थाना परसपुर को अपने कार्यालय से पत्र भेज कर क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर उस क्षेत्र को सील करने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि जहां कोरोना पॉजिटिव मरीज अधिक मिले हैं उनके घरों को नगर पंचायत के कर्मी दोनों टाइम सेनेटाइज कर रहे हैं। ईओ ने अपील करते हुये कहा कि कोरोना पॉजिटिव बाहर न निकलें। लेकिन अगर उन्हें किसी भी तरह की समस्या हो तो नगर पंचायत कर्मचारियों को तत्काल सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed