फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two criminals who shot businessman arrested in encounter

Gonda News: व्यापारी को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sun, 22 Sep 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 22 Sep 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two criminals who shot businessman arrested in encounter
करनैलगंज के नरायनपुर माझा में मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश को लेकर जाते पुलिसकर्मी। स्रो
गोंडा। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के परसा गोड़री छोटी पुरवा में दस दिन पहले किराना व्यापारी को गोली मारने वाले बदमाशों से शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया, जबकि भाग रहे दूसरे बदमाश को पुलिस टीम ने दौड़ाकर दबोच लिया। गोली लगने से घायल बदमाश का सीएचसी करनैलगंज में प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार रात करनैलगंज पुलिस व एसओजी गश्त पर निकली थी। रात करीब डेढ़ बजे नारायणपुर माझा प्राथमिक स्कूल के पास बाइक सवार दो युवक आते दिखे। पुलिस टीम को देखते ही दोनों फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दूसरे बदमाश को पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। मुठभेड़ की सूचना पर सीओ उमेश्वर प्रभात सिंह व करनैलगंज इंस्पेक्टर श्रीधर पाठक मौके पर पहुंचे। घायल बदमाश की पहचान कौड़िया थाना क्षेत्र के बौनापुर लोनियन पुरवा के रहने वाले बच्चन के रूप में हुई है। जबकि दूसरा बदमाश राजेश निवासी ग्राम पहाड़ापुर थाना कटरा बाजार है। बच्चन को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस, बाइक व 20 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। ये रकम दो दिन पहले मिश्रनपुरवा बमडेरा में हुई चोरी की है।
विज्ञापन

एसओजी व करनैलगंज पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी संगठित गिरोह के बदमाश हैं। ये लोग चोरी की वारदातें अंजाम देते हैं। पुलिस के मुताबिक 10 सितंबर की देर रात करनैलगंज क्षेत्र के परसा गोड़री छोटी पुरवा में तीन बदमाश एक मकान का दरवाजा खोलने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच घर के लोग जाग गए और शोर मचाने लगे। इस पर बच्चन ने गृहस्वामी सत्येदव दीक्षित को गोली मार दी थी। सत्येदव को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था। जहां ऑपरेशन के बाद उनकी हालत में सुधार है। पुलिस के मुताबिक बच्चन व राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed