{"_id":"5f984bc68ebc3e9b75440e0c","slug":"two-caught-in-illegal-e-ticketing-12-reserved-tickets-seized-gonda-news-lko5473124165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध ई-टिकटिंग करते दो पकड़े गये, 12 आरक्षित टिकट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध ई-टिकटिंग करते दो पकड़े गये, 12 आरक्षित टिकट बरामद
विज्ञापन
गोंडा के आरपीएफ थाने में अवैध ई-टिकटिंग के कारोबारी के साथ आरपीएफ टीम।
- फोटो : GONDA
गोंडा। रेलवे सुरक्षा बल की ओर से अवैध टिकटिंग का धंधा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। विशेष अभियान के दौरान अवैध ढंग से ई-टिकटिंग का कारोबार करने वाले दो लोगों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार करके उनके पास से 12 आरक्षित टिकट बरामद किए गए हैं। जिसकी कीमत 41 हजार 520 रुपये बताई गई है। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति के पास से लैपटॉप व अन्य सामग्री भी जब्त कर ली है।
रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार और आरपीएफ के सीआईबी टीम के प्रभारी निरीक्षक प्रणय कुमार की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर बीते सोमवार की शाम पहला छापा अलावल-देवरिया रोड, बग्गी रोड पर एक पान की दुकान पर मारा। वहां पर एक व्यक्ति पान की गुमटी पर बैठकर कुछ कार्य कर रहा था। जिसे अपना परिचय बताते हुये, नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम शाबान खान निवासी देवरिया अलावल थाना धानेपुर जिला गोंडा बताया। काउंटर से 08 आरक्षित ई-टिकट बरामद हुए, जिनकी कीमत 28 हजार 840 रुपये बताई जा रही है। ये टिकट पर्सनल यूजर आईडी पर बने हुए थे। पर्सनल यूजर आईडी पर टिकट बनाकर बेचने के बाबत अधिकार पत्र मांगा तो कोई प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
वहीं टीम ने गोंडा उतरौला रोड पर शुक्लागंज बाजार में रामभवन मोबाईल सेंटर नामक दुकान पर दूसरा छापा मारा। टीम ने, इस स्थान पर एक व्यक्ति काउंटर पर बैठकर लैपटॉप पर कुछ कार्य कर रहा था। जिसे अपना परिचय बताते हुये, नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम संतोष कुमार पुत्र रामचन्द्र निवासी चहटवा गुमटी थाना उतरौला जिला बलरामपुर बताया। काउंटर पर रखी हुई डायरी को चेक किया गया तो दो अदद रेल आरक्षित ई-टिकट मिला। संयुक्त टीम ने पकड़े गए दोनों व्यक्ति के पास से मोबाइल, लैपटॉप व अन्य संबंधित कागजात जप्त करके दोनो के विरुद्ध आरपीएफ कोतवाली में धारा 143 रेल अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।