फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   two candidates file nomination in balrampur, sold 18 papers

बलरामपुर में दो उम्मीदवारों ने भ्ारे परचे, 18 नामांकन पत्र बिके

Fri, 03 Feb 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर Updated Fri, 03 Feb 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
two candidates file nomination in balrampur, sold 18 papers
बलरामपुर। विधान सभा चुनाव 2017 नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन कलेक्ट्रेट में सपा तथा बसपा के एक-एक प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया है। दूसरे दिन 18 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्रों की खरीद की है। नामांकन खरीदने वालों में कई दलों के बागी भी शामिल रहे। 
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में चल रही नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शुक्रवार को तुलसीपुर विधान सभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक व सपा प्रत्याशी अब्दुल मसहूद खां ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी तरह बलरामपुर सदर सुरक्षित सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी राम सागर अकेला ने भी शुक्रवार को नामांकन पत्र भरा है।
विज्ञापन


नामांकन के दूसरे दिन बलरामपुर सीट से 6 उम्मीदवारों से नामांकन पत्रों की खरीद की है। उतरौला विधान सभा क्षेत्र से पांच, गैसड़ी विधान सभा क्षेत्र से दो तथा तुलसीपुर विधान सभा क्षेत्र से पांच प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम राम विशाल मिश्र ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया स्वच्छ एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जा रही है। नामांकन के दौरान किसी भी उम्मीदवार को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करने दिया जा रहा है।

शुक्रवार को पर्चा खरीदने वालों में सदर विधान सभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक जगराम पासवान भी शामिल रहे। बता दें कि जगराम को पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। जगराम ने खुद तथा पत्नी सुनीता पासवान के नाम से परचे  की खरीद की है।


संभावना जताई जा रही है कि जगराम बागी उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरेंगे।  जगराम ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनकी राजनीतिक हत्या कर दी है। अपने साथ हुए अन्याय का बदला वह चुनाव मैदान में कूदकर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed