{"_id":"659054fd019b0a3fb80ef6ed","slug":"two-bikers-trapped-in-the-bus-were-dragged-300-meters-gonda-news-c-100-1-slko1026-10424-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 300 मीटर घिसटते रहे थे बस में फंसे दो बाइकसवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 300 मीटर घिसटते रहे थे बस में फंसे दो बाइकसवार
Sat, 30 Dec 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के परसपुर-करनैलगंज चकरौत के पास हादसे के बाद बस को हटाने पहुंची क्रेन।
करनैलगंज (गोंडा)। करनैलगंज-परसपुर मार्ग पर शुक्रवार की रात चकरौत बाजार में कोहरे के कारण हुए बस हादसे में तीन युवकों की मौत का मंजर याद कर लोग सिहर उठते हैं। हादसे के दौरान अनियंत्रित बस में बाइक सवार दो युवक फंस गए थे। दोनों 300 तीटर तक चलती बस में घिसटते रहे। इसके बाद बस पेड़ से टकराई और एक राहगीर को रौंदते हुए दुकान में जा घुसी थी। बाइक सवार दोनों युवकों की पहचान उनके पास से मिले मोबाइल फोन में मिले नंबरों से पुलिस ने करा ली है। पोस्टमार्टम के बाद तीनों शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। गंभीर रूप से घायल एक युवक को मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उसकी हालत में सुधार हुआ है।
शुक्रवार की रात करनैलगंज-परसपुर मार्ग पर चकरौत बाजार में बहराइच से परसपुर की ओर जा रही अनियंत्रित बस ने बाइक सवार दो युवकों समेत पांडेय चौरा निवासी दशरथ लाल शुक्ला (45) को रौंद डाला था। इसके बाद बस पटरी पर दुकान लगाए बृजेश गुप्ता को टक्कर मारते हुए टिनशेड के घर को तोड़ती हुई पेड़ से जा टकराई थी। दशरथ बाजार में खरीदारी के बाद पैदल अपने घर जा रहे थे। इस हादसे में दशरथ समेत बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि चकरौत बाजार निवासी सब्जी दुकानदार बृजेश गुप्ता (30) गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
पुलिस ने बाइक सवार दोनों युवकों के मोबाइल में मिले एक नंबर पर कॉल किया तो कॉल रिसीव करने वाले ने अपना नाम सुखविंदर सिंह बताया। सुखविंदर ने ही दोनों की पहचान की। बताया कि राजकुमार (22) निवासी मोइद्दीनपुरा सम्मनपुर अंबेडकर नगर और दूसरा युवक उसका रिश्तेदार शलींद्र सिंह (38) निवासी धनौरी संगतपुरा कैथल हरियाणा का है। सुखविंदर के मुताबिक राजकुमार व शलींद्र सिंह मजदूरी के उद्देश्य से यहां काम करने के लिए आए थे। दोनों जल जीवन मिशन के तहत बालपुर क्षेत्र में चल रहे पानी की टंकी व जलापूर्ति के निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे। बालपुर से परसपुर वे किसी काम से गए थे और परसपुर से करनैलगंज होकर बालपुर लौटते समय हादसे में दोनों की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
चकरौत बाजार के रहने वाले दिनेश दूबे, सुरेश पंडित, बड़कऊ दूबे, विनोद कुमार, दिनेश जायसवाल बताते हैं कि जिस समय हादसा हुआ वे सभी बाजार में ही मौजूद थे। हादसे के दौरान बाइक सवार दोनों युवक अनियंत्रित बस में बाइक समेत फंस गए थे। बस दोनों को तकरीबन 300 मीटर तक घिसटती रही। हादसे का मंजर याद कर सभी कांप उठते हैं। कोतवाल हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में दशरथ लाल के बेटे दीपनरायन शुक्ला ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है।
बस चालक की तलाश में पुलिस बहराइच रवाना
हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही बस चालक फरार हो गया था। पुलिस बस को तो मौके से कोतवाली खिंचवा लाई। मगर बस चालक का नाम पता नहीं कर सकी है। हालांकि, बस के नंबर के आधार पर बस मालिक से संपर्क करने की कोशिश में लगी है। कोतवाल हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि बस चालक की तलाश में पुलिस टीम बहराइच भेजी गई है।
परिवहन आयुक्त काे भेजी रिपोर्ट
करनैलगंज-परसपुर मार्ग पर चकरौत बाजार में हुए बस हादसे में तीन लोगों के मौत की सूचना पर प्रभारी सहायक संभागीय अधिकारी प्रवर्तन शैलेंद्र तिवारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में बस का फिटनेस और बीमा व पंजीयन समेत समस्त कागजात सही मिले। आरटीओ प्रशासन उमाशंकर यादव ने बताया कि हादसे की पूरी रिपोर्ट तैयार कर परिवहन आयुक्त को भेज दी गई है।