{"_id":"683e8a9b37bdd6200e03f7a8","slug":"two-bike-riders-died-after-being-hit-by-unknown-vehicle-in-gonda-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, निमंत्रण से लौट रहे थे घर; रास्ते में चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, निमंत्रण से लौट रहे थे घर; रास्ते में चली गई जान
Tue, 03 Jun 2025 11:10 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:10 AM IST
सार
गोंडा में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वह देर रात निमंत्रण से घर लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। साथ ही सीसीटीवी के माध्यम से वाहन का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के गोंडा में सोमवार की देर रात भीषण हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। राहगीरों ने देखा तो रुक गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। खबर पाकर परिजन भी रोते बिलखते पहुंच गए। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
हादसा करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के अहिरौरा मोड़ के पास हुआ। क्षेत्र के ही पचमरी गांव निवासी मन्नू (28) और श्रवण (25) एक निमंत्रण में जरवल रोड की तरफ गए थे। वहां से वापस घर लौट रहे थे। अहिरौरा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
वाहन के बारे में पता लगा रही पुलिस
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर भंभुआ चौकी प्रभारी अंकित सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीसीटीवी फुटेज से टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन