{"_id":"683ecf5698e48968c5044a68","slug":"two-bike-riders-collided-head-on-three-including-mother-son-died-accident-one-injured-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda: दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर, दोनों की मौत व महिला गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda: दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर, दोनों की मौत व महिला गंभीर रूप से घायल
Tue, 03 Jun 2025 04:23 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, गाेंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गाेंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 03 Jun 2025 04:23 PM IST
सार
गोंडा में सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
गोंडा में सड़क हादसे से बाइक सवारों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंडा में दर्जीकुआं-मनकापुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। मोतीगंज थाना क्षेत्र के उत्तरपुरवा सौठिया गांव निवासी किसान राममनी यादव के बेटे रंजीत यादव (18) मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से अपनी मां मीना यादव (43) और गांव की बिंदू देवी (35) के साथ नवाबगंज के कोल्हमपुर के एक मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।
विज्ञापन
मनकापुर-दर्जीकुआं मार्ग पर महेवा गोपाल के पास फरेंदा चौराहे से खाद लेने जा रहे गढ़ी के सौतिहवा निवासी मनोज वर्मा (25) से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतना तेज थी कि दोनों बाइक पर सवार बीच रोड पर गिर गए। दोनों बाइकें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- पूर्व अग्निवीरों को बड़ी सौगात: यूपी पुलिस भर्ती में मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण; पढ़ें योगी कैबिनेट के 10 फैसले
विज्ञापन
ये भी पढ़े- Ayodhya: एलन मस्क के पिता एरोल मस्क कल करेंगे रामलला के दर्शन, राम मंदिर ट्रस्ट स्वागत के लिए तैयार
पुलिस का कहना है कि हेलमेट न पहने होने से बाइक चला रहे रंजीत और मनोज के साथ ही मीना के सिर पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुरेश पांडेय की पत्नी बिंदू देवी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।