{"_id":"65d2ec62f0efdb08ef3519b96e3b87aa","slug":"two-arrested-due-to-distributing-sweets-of-voters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटरों को मिठाई बांटते दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटरों को मिठाई बांटते दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Wed, 11 Nov 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
वनघुसरा गांव में मतदाताओं को अपने पक्ष में लुभाने के लिए बुधवार को मिठाई बांटते समय पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 20 किलो मिठाई भी बरामद हुई है। पकड़े गए युवकों के खिलाफ कोतवाली देहात में आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक फणीन्द्र सिंह यादव ने बताया कि क्षेत्र के वनघुसरा गांव के रहने वाले मुरलीधर की पत्नी वनघुसरा ग्राम पंचायत से ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी हैं। बुधवार सुबह गांव के मुरलीधर और उनके भतीजे विकास तिवारी व आशीष तिवारी मतदाताओं को लुभाने के लिए मिठाई बांट रहे थे।
विज्ञापन
कोतवाल के मुताबिक निवर्तमान ग्राम प्रधान वेंकटेश्वर पांडेय के बेटे शशिराज पांडेय को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने पुलिस को खबर की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विकास तिवारी व आशीष तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से 20 किलो मिठाई बरामद हुई है।
विज्ञापन
इस मामले में निवर्तमान ग्राम प्रधान वैंकटेश्वर पांडेय के बेटे शशिराज पांडेय ने कोतवाली देहात में मुरलीधर तिवारी उसके भतीजे विकास तिवारी व आशीष तिवारी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई है।