फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Truck hits bike, son dies, couple injured

Gonda News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बेटे की मौत, दंपती घायल

Wed, 21 Feb 2024 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 21 Feb 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Truck hits bike, son dies, couple injured
परसपुर/गोंडा। परसपुर में गजराजपुरवा के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार दंपती दूर जा गिरे। भागने के चक्कर में ट्रक चालक ने दंपती के इकलौते बेटे को रौंद दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके से ट्रक बरामद किया है।
विज्ञापन

पीड़ित मोनू सिंह उमरीबेगमगंज के सोनौली मोहम्मदपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब एक बजे पत्नी व बेटे दिव्यांश (12) को लेकर साढ़ू के घर बैशन पुरवा (मलांव) गांव से लौट रहे थे। गजराजपुरवा के पास तेज रफ्तार ट्रक चालक ने ओवरटेक करने के दौरान टक्कर मार दी। पति-पत्नी दूर जा गिरे और घायल हो गए। इस दौरान लोग कुछ समझ पाते।
विज्ञापन

इससे पहले आरोपी चालक ने ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी। भागने के चक्कर में बेटे दिव्यांश को ट्रक चालक रौंद कर भाग निकला। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed