फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tricolor hoisted with pride, the joy of the republic all around

शान से लहराया तिरंगा, चहुंओर गणतंत्र का उल्लास

Fri, 28 Jan 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tricolor hoisted with pride, the joy of the republic all around
गोंडा। जिले में बुधवार को 73वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ विविध कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक गणतंत्र दिवस की धूम रही। सरकारी व निजी संस्थानों पर राष्ट्र का गौरव तिरंगा शान से लहराया गया।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेने के बाद पुलिस विभाग की विभिन्न टोलियों व झांकियों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयुक्त ने कहा कि आजादी की लड़ाई में अपना रक्त बहाने और प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके बलिदान के कारण ही आज हम सब खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। आयुक्त, डीआईजी, डीएम व एसपी ने उत्साहवर्धन करते हुए छात्र-छात्राओं को स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया। परेड व झांकी में मुख्य भूमिका निभाने वाले परेड कमांडर सौरभ वर्मा, आरआई यशवंत प्रताप सिंह, एसआई अंकित सिंह सहित कई पुलिस अधिकारियों को स्मृतिचिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल, जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र, सीआरओ जयनाथ यादव, अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्त आदि उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने शहीदों के बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वाधीनता के लिए हजारों शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। स्वतंत्रता मिलने के बाद देश निरंतर नई बुलंदियों को छू रहा है। इस अवसर पर सीआरओ जयनाथ यादव, अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, एएसडीएम मनकापुर शत्रुघ्न पाठक, सीटीओ शीमलचंद्र वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी व कलेक्ट्रेट के महामंत्री संदीप तिवारी आदि उपस्थित रहे।
हलधरमऊ के नेशनल पब्लिक स्कूल बालपुर के बच्चों ने तीनों सेनाओं के प्रवेश में परेड मार्च निकाला। उसके बाद छात्रों ने विभिन्न झांकियां पेश कीं। बच्चों ने गांधी जी की अगुवाई में दांडी मार्च यात्रा निकाला जिसमें सावित्रीबाई फुले, इंदिरा गांधी समेत अन्य महान नेता शामिल रहे। बच्चों ने भारत में निर्मित पहला टैंक अर्जुन की आकर्षक झांकी पेश की। कार्यक्रम में धर्मपाल सिंह, थानेदार मिश्र, कृष्ण कुमार मिश्र व महेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
सामाजिक संस्था विश्वास फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पढ़ाई के लिए ग्राम खिरई खिरवा मोतीगंज में संचालित विश्वास शिक्षा केंद्र पर गणतंत्र दिवस मनाया। संगठन के पदाधिकारियों ने बच्चों को उपहार देते हुए स्वतंत्रता के महानायकों के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनीष सिंह ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में वर्षा सिंह मौजूद रहीं।
नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों की धूम रही। विकास खंड छपिया मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी इंद्रावती वर्मा, सीएचसी छपिया में अधीक्षक डॉ. आलोक कुमार सिंह, छपिया थाने में एसओ छपिया चितवन कुमार, पीएचसी मसकनवा में डॉ. डीसी वर्मा, मां गायत्री रामसुख पांडेय पीजी कॉलेज में प्रबंधक ज्ञानप्रकाश पांडेय ने ध्वजारोहण किया।

खरगूपुर में थाना पर प्रभारी निरीक्षक सतानंद पांडेय, नगर पंचायत कार्यालय व गांधी चौराहा पर नगर पंचायत अध्यक्ष लाल मोहम्मद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक डॉ. जेपी शुक्ल, श्री गांधी आदर्श इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सुब्रत राजन पांडेय आदि ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed