फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tribhuvan Singh will get the President's Police Medal

Gonda News: त्रिभुवन सिंह को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक

Mon, 14 Aug 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 14 Aug 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Tribhuvan Singh will get the President's Police Medal
पीएसी कमांडेंट त्रिभुवन सिंह। - संवाद
गोंडा। 30वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक त्रिभुवन सिंह को गणतंत्र दिवस पर वीरता के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक (गैलेंट्री अवार्ड) मिला है। उन्हें फर्रुखाबाद जिले में तैनाती के दौरान किए गए सराहनीय कार्य के लिए पुलिस के इस अति महत्वपूर्ण सम्मान से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन

अमेठी के शुक्ल बाजार क्षेत्र के देवगिरि गांव के मूल निवासी व 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी त्रिभुवन सिंह को यह सम्मान स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा। फर्रुखाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती के दौरान 30 जनवरी 2020 को उन्होंने अदम्य साहस व कुशल रणनीति से एक कुख्यात अपराधी को मार गिराकर उसके द्वारा बंधक बनाए गए 25 अबोध बच्चों को मुक्त कराया था। इस दौरान गोली का छर्रा लगने से वह घायल भी हुए थे। तब देश के गृहमंत्री अमित शाह ने त्रिभुवन सिंह की प्रशंसा की थी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पुलिस महानिदेशक ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था। 15 अगस्त 2023 को गणतंत्र दिवस पर उन्हें लखनऊ में आयोजित पुलिस परेड के दौरान राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed