फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Trees fell due to storm, power supply disrupted

Gonda News: आंधी-पानी से गिरे पेड़, बिजली आपूर्ति ठप

Fri, 21 Jun 2024 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 21 Jun 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Trees fell due to storm, power supply disrupted
गोंडा-उतरौला मार्ग पर सालपुर के पास रास्ते पर पेड़ गिरने से लगा जाम। स्रोत: वीडियोग्रैब
बृहस्पतिवार को भी छाए रहे बादल, लोगों को गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। बीते करीब डेढ़ महीने से भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों को बुधवार की रात राहत मिली। आंधी के साथ हल्की बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। वहीं तेज आंधी में कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। बिजली की लाइनों पर पेड़ गिरने की वजह से आपूर्ति बाधित हो गई। पूरी रात लोगों को बिजली नहीं मिल पाई। दूसरे दिन दोपहर बाद बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी।
धूप की तपिश व लू से लोग कराह रहे थे। गर्मी से हर दिन लोग जूझ रहे थे। बुधवार की रात अचानक बदले मौसम ने लोगों को आनंदित कर दिया। रात करीब साढ़े दस बजे आंधी चलने लगी। इसके थोड़ी देर बाद ही हल्की बारिश शुरू हो गई। पूरी रात तेज हवाओं का सिलसिला चलता रहा। जिससे मौसम ठंडा हो गया।
विज्ञापन

दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी आसमान में बादल छाये रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई। उधर, आंधी व बारिश से जिले के तमाम स्थानों पर पेड़ उखड़ गए। कई स्थानों पर पेड़ बिजली की लाइनों पर गिर गए। जिससे पूरी रात बिजली बाधित रही। दूसरे दिन दोपहर बाद तक बिजली विभाग के अभियंता व कर्मचारी फाल्ट ढूंढ़कर उसे दुरुस्त करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटियाथोक संवाद के अनुसार विद्युत उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति बुधवार की देर रात आई तेज आंधी व बारिश से ब्रेकडाउन में चली गई। पारासराय, बहलोलपुर, रानीपुर, दिखलौल, फरेंदा कानूनगो, बेलवा कर्मडीह, संझवल, कठौआ, बेलवा शुक्ल आदि गांवों के पास एलटी लाइन पर पेड़ व पेड़ की डाल गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई। पांडेयपुरवा पारासराय में मिथिलेश पांडेय के घर के सामने लगा नीम का पेड़ रास्ते पर गिर गया। तेज हवाओं से जगह-जगह बिजली के केबल व तार भी पेड़ की डाल में उलझ गये। देर रात आंधी व बारिश बंद होने पर संविदा कर्मचारियों ने फाल्ट दुरुस्त कर 132 केवीए बिजलीघर इटियाथोक से आपूर्ति बहाल कराई। मगर लोकल फीडरों पर फाल्ट की वजह से आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। सुबह से ही संविदा कर्मियों ने फॉल्ट खोज कर दूर करने का काम शुरू कर दिया। दोपहर दो बजे तक पूरी तरह सभी फीडरों पर आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। अवर अभियंता अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि शीघ्र आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
धानेपुर संवाद के अनुसार बुधवार की रात को आई आंधी से कई पेड़ धराशायी हो गए। रात 10 बजकर 50 मिनट पर 33 केवी लाइन फेल हो गई जो करीब 14 घंटे बाद बृहस्पतिवार को एक बजकर 20 मिनट पर बहाल की जा सकी। इसके बाद धानेपुर, लोहसीसा, बाबागंज व देवरिया अलावाल फीडर को ब्रेक डाउन कर दिया गया। कुछ समय पश्चात धानेपुर नगर व लोहसीसा फीडर को चालू किया गया। शेष फीडर पर पेट्रोलिंग करने की बात कही गई। अवर अभियंता ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि सालपुर के पास 33 केवी पर पेड़ गिर जाने से विधुत आपूर्ति बाधित थी। जो बृहस्पतिवार की दोपहर में आपूर्ति बहाल कर दी गई। 11 केवी के तार भी कई जगह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पेट्रोलिंग कराई जा रही है। शीघ्र ही फाल्ट सही करके आपूर्ति बहाल की जाएगी।

पेड़ों के गिरने से आवागमन बाधित
जिले के कई स्थानों पर सड़क के बीच पेड़ों के गिरने से रास्ता बाधित हो गया। सालपुर बाजार के पास यूकेलिप्टस का पेड़ रात में गिर गया। जिससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। रात में पेड़ को काटकर हटाया गया। घंटों बाद आवागमन बहाल हो सका। खरगूपुर के कमड़ावा से लहदोवा जाने वाले मार्ग पर पेड़ की डाल गिरने से रास्ता बाधित हो गया। भुलईडीह के कैलाशी के पास भी पेड़ गिर गया। ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया।





पिछले एक सप्ताह का तापमान

दिन-अधिकतम-न्यूनतम
14 जून 45-32
15 जून 44-31
16 जून 44-30
17 जून 45-32
18 जून 45-31
19 जून 44-31
20 जून 41-29
नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है





पेट्रोलिंग कराकर आपूर्ति बहाली के निर्देश दिए गए
रात में आई बांधी के कारण जगह-जगह पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था बाधित हुई है। सभी एक्सईएन व एसडीओ को लाइनों की पेट्रोलिंग कराकर आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। -रामप्रीत प्रसाद, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed