फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Trees fall at home due to rain, teenager dies

आंधी-बारिश से घर पर गिरा पेड़, किशोर की मौत

Sat, 14 Dec 2019 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Trees fall at home due to rain, teenager dies
गोंडा के खोंडारे में आंधी पानी में बिजली का खंभा गिरा। - फोटो : GONDA
गोंडा। मौसम का मिजाज अब कहर बनता जा रहा है। ठंडक बढ़ने से लोगों के सामने समस्या तो है ही आंधी और बारिश कहर ढा रहे हैं। खरगूपुर थाना क्षेत्र में पेड़ गिरने से घर में सो रहा किशोर दब गया और उसकी मौत हो गई। वहीं सड़कों पर पेड़ गिरने से आवागमन भी प्रभावित है। आंधी पानी के दौरान ही आकाशीय बिजली बडगांव और बस स्टाप पावर हाउस पर गिरी, जिससे बिजली आपूर्ति आधे शहर में कट गई। मौसम के तेवर से शनिवार को लोग सहमे दिखे। सुबह धूप निकलने से राहत तो महसूस की लेकिन वक्त के साथ ही मौसम में गलन भरी ठंड बनी रही। कई क्षेत्रों में तार टूटने से बिजली कटौती करनी पड़ी। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इटियाथोक के खरगूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा भोधर गांव में शनिवार की रात तेज हवा के साथ बारिश होने से एक पेड़ ननके सोनकर के घर पर गिर गया। मड़हे के घर में ननके सोनकर का बेटा मोहित (14) सो रहा था। पेड़ के नीचे दबने से मोहित की मौत हो गई। वहीं शहर में कई स्थानों पर तारों के टूटने और ट्रांसफार्मर के दगने से बिजली कटौती रही। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों की मानें तो बड़गांव पावर हाउस और बस स्टॉप पावर हाउस पर बिजली गिरने से आपूर्ति प्रभावित रही। यहां के ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरने से आधे शहर में बिजली गुल रही। रात से ही बिजली गुल हो गई और दोनों क्षेत्रों में 9-9 घंटे आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

वहीं बारिश के चलते दो बिजली घरों की आपूर्ति शुक्रवार की दोपहर से ठप हो गई। शनिवार की देर शाम तक बिजली बहाल नहीं हो पाई थी। करीब दो लाख आबादी के इटियाथोक व खरगूपुर बिजलीघर को बलरामपुर से बिजली दी जाती है। बलरामपुर से आने वाली लाइन कुआनो जंगल के पास शुक्रवार की दोपहर ब्रेकडाउन में चली गई। कुआनो जंगल में तार व खंभे गिरने से दोनों बिजली घरों की आपूर्ति शनिवार की देर शाम तक बहाल नहीं हो पाई थी। अवर अभियंता पवन कुमार ने बताया कि बिजली बहाल करने के लिए कर्मचारी लगे हुए हैं। नवाबगंज में भी आपूर्ति ठप रही। शनिवार की सुबह आपूर्ति बहाल हो पाई और ग्रामीण इलाकों में आपूर्ति की समस्या बरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर गिरे पेड, कई मार्गों पर आवागमन बाधित
इटियाथोक। शुक्रवार की रात आई तेज आंधी व बरसात से खरगूपुर इटियाथोक मार्ग और आर्यनगर भवनियापुर उपाध्याय मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। आवागमन सुबह आठ बजे बहाल हो सका। खरगूपुर मार्ग पर बेंदुली गांव के पास तथा खरगूपुर इटियाथोक मार्ग पर ही बीबीएस स्कूल के पास मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से वाहनों का आवागमन बंद हो गया। इसके अलावा आर्यनगर जयप्रभाग्राम मार्ग पर गोकरन शिवाला और भवनियापुर के बीच पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ। ग्राम भवनियापुर उपाध्याय के वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे ग्राम वासियों ने पेड़ को रास्ते से हटा कर आवागमन शुरू कराया।

हल्की सी बारिश से सड़क पर हुआ कीचड़, समस्या बढ़ी
खोड़ारे गोंडा। हल्की सी बारिश से क्षेत्र की कई सड़कों पर चलना दूभर हो गया है। बभनान से गौरा चौकी एसादुल्लाहनगर मार्ग पर जलभराव के कारण लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। इसी मार्ग पर स्थित खोड़ारे बाजार की हालत थोड़ी बारिश के होते ही हालत बद से बदतर है। खोड़ारे बाजार के डा. प्रभाकर पांडे का कहना है कि इसी मार्ग से लोग जनपद सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, बस्ती आने जाने का यही मुख्य मार्ग है यहीं से लोग बभनान रेलवे स्टेशन, बभनान शुगर मिल, बभनजोत ब्लॉक गौरा चौकी बाजार आते जाते हैं। बभनान, खोड़ारे, गौरा चौकी, सादुल्लानगर मार्ग की दूरी करीब 27 किलोमीटर है। जिसमें करीब चार किलोमीटर ही सड़क बनी हे, शेष सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।

गोंडा के आंबेडकर चौराहे पर बारिश के बाद भरे पानी को निकालते नपाप का टैंकर।

गोंडा के आंबेडकर चौराहे पर बारिश के बाद भरे पानी को निकालते नपाप का टैंकर।- फोटो : GONDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed