{"_id":"67cdd6f2d46fb1b4510e98eb","slug":"travelling-to-lucknow-will-become-easier-from-april-gonda-news-c-100-1-slko1026-133953-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अप्रैल से आसान होगा लखनऊ तक का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अप्रैल से आसान होगा लखनऊ तक का सफर
Sun, 09 Mar 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
परसपुर-चचरी मार्ग पर निर्माण कार्य का जायजा लेते अधिकारी। -संवाद
भंभुआ/करनैलगंज (गोंडा)। नवाबगंज, तरबगंज, रगड़गंज, उमरी बेगमगंज और परसपुर के करीब 10 लाख लोगों का लखनऊ का सफर अप्रैल से आसान हो जाएगा। परसपुर से भौरीगंज होते हुए भभुआ में गोंडा लखनऊ रोड तक 25 किलोमीटर की टू लेन सड़क का 60 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है।
एक माह के भीतर मार्ग का निर्माण पूरा होने के बाद अप्रैल से नवाबगंज, तरफगंज, उमरी बेगम गंज और परसपुर से आने वाले लोग वाया करनैलगंज लखनऊ जाने के बजाय सीधे परसपुर से भौरीगंज, शाहपुर, चचरी होते हुए लखनऊ रोड फोरलेन के रास्ते राजधानी जा सकेंगे। इसमें लखनऊ मार्ग पर पड़ने वाली दोनों रेलवे क्रॉसिंग से भी निजात मिलेगी। बरगदी से सीधे बिना रेलवे क्रॉसिंग के ही लखनऊ रोड पर पहुंचने का सुगम रास्ता है। करनैलगंज में सरयू पुल में खराबी के दौरान लोगों को भारी समस्या से जूझना पड़ता था। इस मार्ग के निर्माण के बाद इस समस्या से भी निजात मिल जाएगी।
परसपुर भौरीगंज, शाहपुर के साथ ही चचरी होते हुए भंभुआ के पास ग्राम कटरा शाहबाजपुर में यह मार्ग गोंडा लखनऊ फोरलेन मार्ग से मिलाया जा रहा है। यह 25 किलोमीटर का मार्ग टू लेन बनाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक निर्माण कार्य एक माह के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। मार्च के बाद यह मार्ग पूरी तरह तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह का कहना है कि परसपुर-चचरी मार्ग बेहद खराब स्थिति में था। इस रोड पर आने और जाने के लिए घंटों का समय लगता था और गढ्ढायुक्त सड़कें थीं। बाढ़ के समय सड़क पूरी तरह उखड़ गई थी, जिसे सही नहीं कराया गया था। मुख्यमंत्री से इस मार्ग का निर्माण कराने का अनुरोध किया था। इसके निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य चल रहा है। इस मार्ग को जल्द ही क्षेत्र की जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अनिल यादव का कहना है कि मार्ग का निर्माण पूरी तरह मानक के अनुरूप चल रहा है। निर्माण इकाई को शीघ्र अति शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने करने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार निर्माण की निगरानी भी की जा रही है।