{"_id":"6a55218ac73cff31330bdc8d","slug":"transfer-of-four-sdms-out-of-the-district-gonda-news-c-100-1-gon1003-162209-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: चार एसडीएम का गैर जनपद तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: चार एसडीएम का गैर जनपद तबादला
Mon, 13 Jul 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। शासन की ओर से प्रशासनिक फेरबदल में गोंडा में तैनात चार उप जिलाधिकारियों को गैर जनपद भेजा गया है। तीन अधिकारियों को जिले में नई तैनाती मिली है। तबादला सूची के अनुसार, गोंडा में तैनात उप जिलाधिकारी विश्वमित्र सिंह को सिद्धार्थनगर भेजा गया है।
उप जिलाधिकारी विशाल कुमार का तबादला सोनभद्र और नेहा मिश्रा का आजमगढ़ किया गया है। अवनीश त्रिपाठी को महराजगंज में उप जिलाधिकारी के पद पर तैनाती दी गई है। इसके साथ ही तीन अधिकारियों को गोंडा भेजा गया है। स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ में सहायक निदेशक के पद पर तैनात सविता शुक्ला को गोंडा में उप जिलाधिकारी बनाया गया है।
इटावा में तैनात कुमार सत्यमजीत और बरेली में तैनात उदित पंवार का भी गोंडा तबादला किया गया है। शासन स्तर से जारी तबादला सूची के बाद जिले के प्रशासनिक ढांचे में बदलाव होगा। नवागत अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिला प्रशासन की ओर से तहसीलों और अन्य दायित्वों का आवंटन किया जाएगा।