{"_id":"605cb97a8ebc3e59220c60f2","slug":"training-complete-final-list-of-reservation-will-come-today-gonda-news-lko571377784","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनिंग पूरी, आज आएगी आरक्षण की अंतिम सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनिंग पूरी, आज आएगी आरक्षण की अंतिम सूची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को प्रशासन अंतिम रूप दे रहा है। निर्वाचन अधिकारियों और सहायक निर्वाचन अधिकारियों का प्रशिक्षण गुरुवार को पूरा हो गया। पंचायतों के आरक्षण पर आपत्तियों का निपटारा भी देर शाम तक किया गया। आपत्तियों पर कार्रवाई के बाद शुक्रवार को सीटों के आरक्षण की अंतिम सूची जारी की जाएगी। प्रशासन की सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। अब किसी भी दिन चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है।
जिला पंचायत सभागार में गुरुवार को 30 निर्वाचन अधिकारियों और 200 सहायक निर्वाचन अधिकारियों का प्रशिक्षण दो पालियों में पूरा हो गया। प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कहा कि त्रिस्तरीय चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से ग्रामीण अंचल के मतदाताओं द्वारा किया जाता है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में आरओ एवं एआरओ की महती भूमिका होती है, इसलिए अपने दायित्वों को समझें।
निर्वाचन प्रक्रिया दूषित हुई तो कार्रवाई होगी। प्रशिक्षण में नामांकन पत्रों की व्यवस्था एवं बिक्री के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जमानत राशि जमा करने व नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। नाम निर्देशन पत्रों की जांच के बारे में तथा नाम वापसी की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। प्रतीक चिन्हों का आवंटन एवं मतदान दलों के प्रशिक्षण के मुख्य बिन्दुओं के बारे में व मतदान दलों को निर्वाचन सामग्री उपलब्ध कराने के संबंध में बारीकी से समझाया।
विज्ञापन
मतदान दलों को समय से रवानगी करने तथा मतदान पर्यवेक्षण के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में जिला प्रशिक्षण अधिकारी अनिल कुमार सिंह, प्रशिक्षक राजीव दूबे ने आरओ, एआरओ को हर तरह की जानकारी दी और शंकाओं का समाधान भी किया। प्रशिक्षण में मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटियों को सुरक्षित रखरखाव के बारे में भी विस्तार पूर्वक समझाया।
मतगणना कार्य एवं प्रबंध, प्रमुख प्रपत्र, प्रारूप के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि मतगणना केन्द्र पर प्रकाश, पानी, टेंट, माइक इत्यादि की व्यवस्था करने के साथ ही, मतगणना पूर्ण होने के उपरांत संबंधित कागजातों को पूर्ण सुरक्षित रखना होगा। उम्मीदवारों के निर्वाचन व्यय का विवरण परीक्षण इत्यादि करना होगा। परियोजना निदेशक सेवाराम चौधरी ने बताया कि 230 अधिकारियों का प्रशिक्षण पूरा हो गया है।
आपत्तियों के निस्तारण में प्रशासन ने की माथापच्ची
जिले की 1214 पंचायतों के प्रधान पदों, 1614 क्षेत्र पंचायत सदस्यों, 65 जिला पंचायत सदस्यों, 15410 ग्राम पंचायत सदस्यों के आरक्षण की सूची जारी की गई थी। इस बार 900 के करीब आपत्तियां आईं हैं, जिसमें सर्वाधिक प्रधान पदों पर 650 से अधिक आपत्तियां थीं। कई पंचायतों के आरक्षण पर आपत्तियों का निस्तारण पेंचीदा बना हुआ था।
इसके चलते प्रशासन की पूरी टीम आपत्तियों के निस्तारण के लिए गहराई से परीक्षण कर रही थी। बताया जा रहा है कि आपत्तियों के निस्तारण के बाद शुक्रवार को आरक्षण की तस्वीर साफ हो जाएगी। विभागीय अधिकारियों की मानें तो समय से आपत्तियों का निपटारा कर दिया जाएगा और सूची जारी होने के बाद कभी भी चुनाव की तिथि तय हो सकती है।