फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   trainee apprentices sought the answer

41 प्रशिक्षु शिक्षकों से मांगा जवाब

Thu, 18 Jun 2015 11:39 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
मोतीगंज (गोंडा)। प्रशिक्षु शिक्षकों के चल रहे प्रशिक्षण का गुरुवार को डायट प्राचार्य ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 41 प्रशिक्षु शिक्षक अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कक्षाध्यापकों को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण में किसी तरह का कोई अवकाश देय नहीं है। इसलिए जितने भी प्रशिक्षु शिक्षक प्रशिक्षण से अनुपस्थित हैं, उन सभी से कक्षाध्यापक स्पष्टीकरण तलब कर उन्हें इसकी रिपोर्ट दें। डायट प्राचार्य मनोहरलाल ने बताया कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट दर्जीकुआं में इन दिनों प्रशिक्षु शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इसमें 301 प्रशिक्षु शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जबकि इसी के साथ 2013 बैच के 200 बीटीसी प्रशिक्षुओं को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें गुरुवार को 41 प्रशिक्षु शिक्षक अनुपस्थित मिले। इसके लिए डायट प्राचार्य ने प्रशिक्षण से गैरहाजिर शिक्षकों से जवाब मांगने का निर्देश कक्षाध्यापकों को देते हुए इसकी पूरी रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed