{"_id":"6859a029a49d6d1e780f8344","slug":"train-operations-on-gonda-lucknow-route-will-be-halted-from-today-gonda-news-c-100-1-slko1028-139730-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गोंडा-लखनऊ रूट पर आज से ठप रहेगा ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गोंडा-लखनऊ रूट पर आज से ठप रहेगा ट्रेनों का संचालन
Tue, 24 Jun 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। रेलवे प्रशासन ने करनैलगंज से जरवल रोड और घाघरा घाट तक तीसरी रेलवे लाइन बिछाने के लिए मंगलवार 24 जून से चार जुलाई तक का मेगा ब्लॉक लिया है। इस दौरान 11 दिन तक गोंडा-लखनऊ रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप रहेगा। 22 ट्रेनों का संचालन निरस्त करने के साथ ही 52 एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है।
मेगा ब्लॉक के दौरान गोंडा से सीतापुर, सीतापुर से गोंडा, जनसाधारण, गोरखपुर-बस्ती-लखनऊ के बीच चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन निरस्त रहेगी। गोरखपुर-बलरामपुर-ऐशबाग के बीच चलने वाले इंटरसिटी, पाटलिपुत्र, चंपारण सत्याग्रह, छपरा स्पेशल एक्सप्रेस सहित 22 ट्रेनें विभिन्न दिवस में निरस्त रहेंगी। जबकि आम्रपाली, अंत्योदय, एलटीटी, पनवेल, बांद्रा, ओखा, राप्तीसागर, गोरखपुर सुपरफास्ट, डिब्रूगढ़, छपरा- मथुरा, वैशाली एक्सप्रेस सहित 52 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। यह सभी ट्रेनें गोंडा रेलवे स्टेशन नहीं आ-जा सकेंगी। इससे लोगों को राजधानी का सफर करने में परेशानी होगी।
डीआरएम ने किया करनैलगंज स्टेशन का निरीक्षण
करनैलगंज। डीआरएम गौरव अग्रवाल ने सोमवार दोपहर करनैलगंज स्टेशन का निरीक्षण किया। अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कराने के साथ ही यात्रियों को सुविधाएं देने का निर्देश दिया। कहा कि बुढ़वल-गोंडा रेलखंड के यात्रियों को जल्द बड़ी सौगात मिलने जा रही है। तीसरी लाइन का काम अंतिम चरण में है। डीआरएम ने टिकटघर, कंट्रोल रूम, पेयजल, स्वच्छता और विद्युत व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। खामियों को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने बताया कि करनैलगंज स्टेशन सहित गोंडा-करनैलगंज रेलमार्ग के अन्य स्टेशनों के सुंदरीकरण का काम अंतिम चरण में है। काम पूरा होते ही यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही, ट्रेनों की संख्या में इजाफा किया जाएगा। ट्रेन लेट होने की समस्या भी दूर हो जाएगी। डीआरएम ने करनैलगंज स्टेशन को बड़ा स्टेशन बताते हुए पेयजल व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। (संवाद)