फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Train

गोंडा से गया था पश्चिम बंगाल में दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन का इंजन,

Fri, 14 Jan 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Train
गोंडा। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास गुरुवार की शाम को जबलपुर से गुवाहाटी जा रही जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन के 12 डिब्बे ट्रैक से उतर जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस दुघर्टना में करीब पांच यात्रियों की मौत और 50 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटना की जांच का आदेश दिया। इस जांच का दायरा गोंडा रेलवे लोको शेड तक पहुंच गया। शुक्रवार की शाम जांच के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक सहित दो सदस्यीय टीम गोंडा रेलवे लोको शेड में पहुंची। जांच के शुरू होते ही लोको शेड में हड़कंप मचा हुआ है। रेल विभाग के मुताबिक, जांच के दौरान लोको शेड के कई अधिकारियों व कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है ।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम को पांच बजे पश्चिम बंगाल में स्थित जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास ट्रेन (15633) जबलपुर से गुवाहाटी जा रही जबलपुर एक्सप्रेस के 12 डिब्बे ट्रैक से उतर जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसकी सूचना मिलते रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जांच का आदेश दिया। तत्काल रेलवे बोर्ड के चेयरमैन व सीईओ विनय कुमार त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन में लगे लोको (इंजन) नंबर 22375 जोकि गोंडा लोको शेड का पाया गया। इस पर सीईओ ने तत्काल पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को निर्देशित किया कि इंजन के संबंध में जांच पड़ताल लोको शेड गोंडा पहुंचकर करें। महाप्रबंधक ने तत्काल प्रभाव से पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक अमित कुमार अग्रवाल व प्रमुख मुख्य लोको अभियंता (विद्युत) सुरेश कुमार को गोंडा रेलवे लोको शेड में पहुंचकर जांच करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

इसी के मद्देनजर शुक्रवार शाम को अपर महाप्रबंधक अमित कुमार अग्रवाल और प्रमुख मुख्य लोको अभियंता (विद्युत) सुरेश कुमार लोको शेड पहुंचे। संबंधित इंजन (लोको) की मरम्मत व रखरखाव के बारे में बारीकी से जांच पड़ताल किया। एजीएम अमित कुमार अग्रवाल ने शेड के अधिकारियों, सुपरवाइजरों व कर्मचारियों से पूछताछ की। इस जांच की खबर मिलते रेलवे लोको शेड में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जलपाईगुड़ी में हुए ट्रेन हादसे की जांच की सूचना है। वहां हुए हादसे में ट्रेन में लगा इंजन गोंडा लोको शेड का हो सकता है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed