{"_id":"695ff0dc2b3587ae4708d20f","slug":"traffic-violators-were-made-to-take-an-oath-instead-of-issuing-challans-gonda-news-c-100-1-gon1001-150050-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: यातायात नियम तोड़ने वालों को चालान की जगह शपथ दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: यातायात नियम तोड़ने वालों को चालान की जगह शपथ दिलाई
Thu, 08 Jan 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
गुरुनानक चौराहे पर बाइक में जागरूकता स्टीकर लगाती महिला थानाध्यक्ष। स्रोत: विभाग
गोंडा। सड़क सुरक्षा माह के तहत जिले में यातायात विभाग ने अनोखी पहल करते हुए ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को दंड की बजाय जागरूक करने का रास्ता चुना है। एआरटीओ आरसी भारतीय की अगुवाई में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को रोका गया, लेकिन चालान काटने के बजाय उन्हें यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।
अभियान में महिला पुलिसकर्मियों के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता की। नियमों की अनदेखी कर रहे चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने व गलत दिशा में वाहन चलाने जैसे जोखिमों के बारे में विस्तार से समझाया गया। एआरटीओ ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह का उद्देश्य केवल दंडात्मक कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना है। इसी सोच के तहत इस बार जुर्माने की जगह संवाद व समझाने का प्रयास किया गया है। अभियान के दौरान वाहनों में स्टीकर लगाते हुए बताया गया कि थोड़ी सी लापरवाही कैसे जानलेवा हादसों का कारण बन सकती है। शपथ दिलाते समय उनसे यह भी संकल्प कराया गया कि वे न केवल स्वयं नियमों का पालन करेंगे, बल्कि अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान महिला थानाध्यक्ष अनीता यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।