{"_id":"617050b3b634e034830044e6","slug":"traffic-of-big-vehicles-could-not-start-on-saryu-bridge-gonda-news-lko6009214130","type":"story","status":"publish","title_hn":"नही हो सका सरयू पुल पर बड़े वाहनों का आवागमन बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नही हो सका सरयू पुल पर बड़े वाहनों का आवागमन बहाल
विज्ञापन
गोंडा। अभी भी दो सप्ताह सरयू पुल पर बड़े वाहनों का आवागमन बहाल नहीं हो सकेगा। गोंडा-जरवल फोरलेन मार्ग के बीच स्थित सरयू नदी पर बना सरयू पुल क्षतिग्रस्त हुए एक माह बीत गये। मगर मरम्मत का काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है। जिससे भारी वाहनों के आवागमन पर ग्रहण लगा हुआ है।
पुल पर काम कर रहे लोगों ने बताया कि अभी तक पुल के अन्य हिस्सों की मरम्मत हो रही थी। पुल के सभी ज्वाइंटरों को बदला गया है। अब क्षतिग्रस्त हिस्से के कंटीलीवर सपोर्ट के स्थान पर लोहे के स्टूल व बीमों का सपोर्ट दिया जा रहा है। इस कार्य में अभी लगभग दो सप्ताह का और समय लग सकता है।
इससे पहले विभाग का दावा था कि अधिकतम 15 दिनों में पुल को दुरुस्त कर आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। पुल पर चल रहे काम को लेकर भी अब लोग सवालिया निशान लगाने लगे हैं, क्योंकि काम की गति काफी धीमी है।
विज्ञापन
अब कयास लगाया जा रहा है कि अगले महीने के प्रथम सप्ताह में पुल को पुन: सभी वाहनों के लिये खोल दिया जाय। उधर एक्सईएन विनोद त्रिपाठी बताते है की यदि आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया होता तो अब तक मरम्मत कार्य पूरा हो गया होता। मगर छोटे वाहनों के आवागमन को चालू रखने पर मरम्मत कार्य में समय लग रहा है।