फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   today voting in 36 wards

36 वार्डों में मतदान आज

Sat, 20 Feb 2016 09:59 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
सभी विकास खंडों में रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों का उप चुनाव कराने के लिए शनिवार को 18 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। इसमें 17 ग्राम पंचायतों के 36 वार्डों में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 21 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


बीते ग्राम पंचायत चुनाव में 17 ग्राम पंचायतों में 36 ग्राम पंचायत वार्ड में ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव नहीं हुआ था। यहां से किसी के उम्मीदवारी की दावेदारी न किये जाने से सीटें रिक्त रह गईं।
विज्ञापन


17 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों के ग्राम पंचायत के गठन के लिए एक तिहाई बहुमत जरूरी हैै। राज्य निर्वाचन आयोग ने खाली सीटों पर चुनाव कराने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तय चुनाव कार्यक्रम के तहत शनिवार को सभी ब्लॉक मुख्यालयों से अलग-अलग कुल 18 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। जिले में 18 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

इन मतदेय स्थलों पर 21 फरवरी को सुबह सात से पांच बजे तक मतदान होगा। इस बाबत जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि चुनाव को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं।

ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव में मतदान के बाद मतगणना 23 फरवरी को होगी। उसी के साथ परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed