फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Today the dreams of the youth will come true in the mega employment fair

Gonda News: आज वृहद रोजगार मेले में साकार होंगे युवाओं के सपने

Sun, 23 Mar 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 23 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Today the dreams of the youth will come true in the mega employment fair
गोंडा। साल के आखिरी वृहद रोजगार मेले में जिले के बेरोजगार युवक व युवतियों के सपने साकार होंगे। सोमवार को करनैलगंज के सरयू डिग्री कॉलेज में भव्य रोजगार मेले के आयोजन की तैयारी की गई है। इसके बाद सरकार के आठ साल पूरे होने पर लगातार जिले में रोजगार मेले लगाए जाएंगे। इसमें पहुंचकर बेरोजगार युवक व युवतियां रोजगार के अवसर हासिल कर सकेंगे। इसके लिए युवाओं को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी गुलाबचंद्र मौर्य ने बताया कि सोमवार को सरयू डिग्री कॉलेज में साल का आखिरी वृहद रोजगार मेला लगाया जाएगा। सुबह दस बजे से बेरोजगार युवक व युवतियां अपने शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ शामिल हो सकेंगे। मेले में निजी क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

हायर अप्लायंसेज, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अशोक लीलैंड प्राइवेट लिमिटेड, डिजिटल एजुकेशन, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट, श्रीगणेश कंसल्टेंट एंड मैनपॉवर, आरएस जॉइन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सहित लगभग 15 कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई उत्तीर्ण बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इन्हें आकर्षक मानदेय व सुविधा दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीयन करा कर अपने समस्त प्रमाण पत्रों के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आगामी 25, 26 और 27 मार्च को भी रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। 25 को सरयू डिग्री कॉलेज करनैलगंज में ब्लॉक स्तरीय मेला लगेगा। 26 को झंझरी ब्लॉक स्थित सेवायोजन कार्यालय व 27 को पंडरीकृपाल ब्लॉक में रोजगार मेला लगेगा। इसके लिए जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से जरूरी तैयारियां की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक 23 रोजगार मेलों में 4,380 बेरोजगार युवक व युवतियों को प्रतिष्ठित कंपनी के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया गया है। वहीं, 72 कॅरिअर काउंसिलिंग सत्रों में नौ हजार युवाओं को सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed