फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Today, Kanha will be born in every home, and songs of celebration will resound

Gonda News: आज घर-घर जन्मेंगे कान्हा, गूंजेगी बधाई

Thu, 03 Sep 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 03 Sep 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Today, Kanha will be born in every home, and songs of celebration will resound
जन्माष्टमी की हर तरफ चल रही हैं तैयारियां। संवाद
गोंडा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर से गांवों तक उल्लास का माहौल है। पीएसी व पुलिस लाइन के साथ ही घरों व मंदिरों में झांकियां सजाई गई हैं। कोई कान्हा के लिए नए वस्त्र, मुकुट, बांसुरी और आभूषण खरीद रहा है तो कोई मंदिरों में आकर्षक झांकियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। शुक्रवार को धूमधाम से श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन

मालवीयनगर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां 15 दिन से चल रही हैं। मंदिर परिसर में आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। रंग-बिरंगी सजावट के साथ भगवान श्रीकृष्ण और राधा की आकृतियां भी उकेरी गई हैं। मंदिर की साज-सज्जा को अंतिम रूप देने में श्रद्धालु जुटे हैं।
विज्ञापन

मंदिर के महंत कृष्णा दास ने बताया कि कई दिन से जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही हैं। शुक्रवार को पूरे विधि-विधान के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलक कश्यप और ज्योति ने बताया कि वह कई दिनों से जन्माष्टमी की तैयारियों में जुटी हैं। मंदिर परिसर में रंगोली के जरिये राधा और श्रीकृष्ण की आकृति बनाई गई है। श्रद्धालुओं में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह है। मंदिरों को सजाने के साथ ही झांकियों को आकर्षक रूप दिया जा रहा है।

बाजार में भी कान्हा के वस्त्र, मुकुट, बांसुरी, मोरपंख और पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। शहर में जन्माष्टमी को लेकर जगह-जगह सजावट की जा रही है। शुक्रवार को मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही घंटे-घड़ियाल और शंखनाद से वातावरण भक्तिमय होगा। आधी रात को कान्हा के जन्म के बाद श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरित करेंगे।

जन्माष्टमी की हर तरफ चल रही हैं तैयारियां। संवाद

जन्माष्टमी की हर तरफ चल रही हैं तैयारियां। संवाद

जन्माष्टमी की हर तरफ चल रही हैं तैयारियां। संवाद

जन्माष्टमी की हर तरफ चल रही हैं तैयारियां। संवाद

जन्माष्टमी की हर तरफ चल रही हैं तैयारियां। संवाद

जन्माष्टमी की हर तरफ चल रही हैं तैयारियां। संवाद

जन्माष्टमी की हर तरफ चल रही हैं तैयारियां। संवाद

जन्माष्टमी की हर तरफ चल रही हैं तैयारियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed