फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Today gracefully flutter tricolor

आज शान से लहराएगा तिरंगा

Mon, 25 Jan 2016 11:32 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Today gracefully flutter tricolor
गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को गांव की गलियों से लेकर जिला मुख्यालय तक राष्ट्रधुन बजेगी। शासकीय व अर्धशासकीय भवनों पर तिरंगा फहराया जाएगा। बच्चे गांवों में प्रभातफेरी निकाल कर झंडा ऊंचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा का नारा लगाएंगे। सुबह से देर शाम तक गणतंत्र दिवस की धूम रहेगी। विभिन्न संस्थाओं व स्कूलों द्वारा झांकियां निकाली जाएंगी। देश की एकता व अखंडता को अक्षुण रखने के लिए संकल्प लिया जागा।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। साथ में रेलवे स्टेशन से लेकर बस अड्डे की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


वहीं, मंगलवार को गणतंत्र दिवस को लेकर जिले के तमाम विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है।

गणतंत्र दिवस परेड का मान प्रणाम कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह लेंगे। पिछले एक सप्ताह से चल रही चेकिं ग को गणतंत्र की पूर्व संध्या पर बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी पुलिसकर्मियों को शहर के प्रमुख स्थानों पर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार व मंगलवार को दिन भर व रात में पुलिस जवानों ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया और वाहनों की चेकिंग कराई गई।

गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी कर ली गई है। शहर के प्रमुख चौराहों समेत वाहनों, होटलों, ढाबों व संदिग्धों की चेकिंग कराई गई है। चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

सभी पुलिसकर्मियों को शहर के प्रमुख स्थानों समेत भीड़-भाड़ वाले स्थानों की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

ये होंगी परेड की टोलियां
टोली            शाखा            कमांडर
प्रथम टोली    पुलिस कार्यालय            विजय प्रताप सिंह
द्वितीय टोली    सशस्त्र पुलिस            मनोज कुमार सिंह
तृतीय टोली    एसपीओ कार्यालय        युगुलकिशोर चंद
चतुर्थ टोली    30वीं वाहिनी पीएसी        अजीत सिंह
पांचवी टोली    नागरिक पुलिस            उदयराज निषाद
छठवीं टोली    इमरजेंसी ड्यूटी            अशोक कुमार
सातवंी टोली    महिला पुलिस            नीलम उपाध्याय


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed