फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   today Amar Ujala Foundation blood donation camp

अमर उजाला फाउंडेशन का ब्लड डोनेशन कैंप आज

Fri, 30 Sep 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Fri, 30 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
today Amar Ujala Foundation blood donation camp
blood donation camp in dehradun secretariat
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एक अक्तूबर को जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला अस्पताल में सुबह दस बजे से आयोजित इस शिविर का उद्घाटन डीएम आशुतोष निरंजन व एसपी सुधीर कुमार सिंह करेंगे।
विज्ञापन


इस शिविर में  सावन कृपाल रूहानी मिशन के सेवादार प्रतिभाग करेंगे। मिशन के मीडिया प्रभारी मनोहर लालबलेचा ने बताया कि इस तरह के शिविरों के आयोजन से लोगों को नई जिंदगी मिलती है। इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर से जो भी रक्त एकत्र होगा उसे जरूरतमंदों के जीवन रक्षा के लिए प्रयोग में लाया जाएगा। रक्तदान करने वालों को अमर उजाला की ओर से प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


रक्तदान के लिए ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से एक अक्तूबर को स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर में अपना सहयोग देने तथा रक्तदान करने के लिए अमर उजाला दानवीरों का आह्वान करता है। इसके लिए ब्यूरो प्रभारी अरुण कुमार मिश्र के मोबाइल नंबर-9415534864 व अजीत सिंह लवी 9125412434 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावन कृपाल रुहानी मिशन मालवीय नगर के सेवादार रक्तदान कर अपना रिकॉर्ड बना चुके हैं। मिशन की ओर से यह आयोजन सालभर में तीन से चार बार किया जाता है। मिशन के सेवादारों ने दो से 13 बार रक्तदान किया है।

मिशन के सेवादार विमला कालानी ने आठ बार रक्तदान किया और लोगों की जान बचाई। रिषभ सिंधी ने सात बार, सुशीला कालानी ने छह बार, मन्नत कालानी ने दो बार, दीपक बलेचा ने 13 तथा बलराम रायतानी ने 10 बार रक्तदान कर इस महादान के अभियान को सफल बनाया है।


मनोहर बलेचा ने बताया कि मिशन की ओर से करीब 30 से अधिक बार कैंप लगाए जा चुके हैं। यहां तक कि आन डिमांड भी सेवादारो ंने रक्तदान कर लोगों की जिंदगियां बचाई हैं। अमर उजाला के रक्तदान शिविर में भी प्रतिभाग करने की प्रतिबद्धता जताई और कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed