फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tired of flirting, the girl hanged herself to death

Gonda News: छेड़खानी से तंग युवती ने फंदे से लटककर दी जान

Thu, 06 Jul 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 06 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Tired of flirting, the girl hanged herself to death
तरबगंज (गोंडा)। तरबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने छेड़खानी से तंग आकर बुधवार की रात अपने घर के एक कमरे में छत के हुक से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। युवती के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने एक युवक की छेड़खानी से तंग आकर सुसाइड करने की बात लिखी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती की मां ने बताया कि बुधवार की रात खाना खाने के बाद बेटी अपने कमरे में सोने चली गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह जब परिवार के सभी लोग सोकर उठे तो बेटी के कमरे का दरवाजा बंद था। आवाज लगाने के बाद भी जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो कमरे में झांक कर देखा। बेटी छत के हुक से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक रही थी। मां की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

कमरे सेबेटी का लिखा एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा है कि एक युवक उसके संग छेड़खानी करता है। उसका अश्लील वीडियो बना लिया है और उसे वायरल करने की धमकी देता है। इसीसे तंग आकर वह आत्महत्या कर रही है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि युवती के पास से मिले सुसाइड नोट में युवक की छेडखानी से तंग आकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी युवक परिवार संग फरार
युवक की आत्महत्या की जानकारी मिलने के बाद बृहस्पतिवार की सुबह ही आरोपी युवक परिवार के संग घर में ताला लगाकर फरार हो गया। युवती की मां ने बताया कि जैसे उसे पता चला कि बेटी ने आत्महत्या से पहले जो सुसाइड नोट लिखा है, उसमें उसको दोषी ठहराया है। वह फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed