फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tired of discord, married woman hangs herself

Gonda News: कलह से तंग विवाहिता ने लगाई फांसी

Sat, 10 Aug 2024 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 10 Aug 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Tired of discord, married woman hangs herself
गोंडा। कटरा बाजार थाना क्षेत्र के छिटनापुर कोरियन पुरवा में शुक्रवार देर रात एक विवाहिता ने पारिवारिक कलह से तंग आकर घर के एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। विवाहिता के भाई ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


करनैलगंज क्षेत्र के सोनहरा शिवा नगर निवासी शिवकुमार उर्फ सोनू ने थाना कटरा बाजार में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी बहन पूनम (23) की शादी 29 मई 2021 को छिटनापुर कोरियन पुरवा निवासी रामसेवक के बेटे अभिमन्यु के साथ की थी। शादी के कुछ साल बाद से ही ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये नकदी, बाइक व सोने की चेन की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले आए दिन पूनम को पीटते थे। 09 अगस्त को ससुराल वालों ने पूनम को पीटा, जिससे आहत होकर उसने कमरे में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

शिवकुमार ने बताया कि 18 दिसंबर 2023 को पूनम ने एसपी से पति समेत ससुराल वालों की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि दहेज के लिए ससुराल वाले उसे पीटते हैं। एसपी ने मामला महिला थाने के हवाले कर दिया था। जहां 26 दिसंबर 2023 को दोनों पक्षों में सुलह समझौता हो गया था। आरोप है कि समझौते के बाद भी मारपीट का सिलसिला थमा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि शिवकुमार की तहरीर पर पति अभिमन्यु, ससुर रामसेवक, सास रामावती, ननद संध्या, रूबी, सोनी व देवर बब्बू के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रशिक्षु सीओ नित्या गोस्वामी ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed