फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tiranga will be hoisted in every house

Gonda News: हर घर लहराएगा तिरंगा

Mon, 14 Aug 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 14 Aug 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Tiranga will be hoisted in every house
गोंडा में 76वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर की गई सजावट। - संवाद
गोंडा। स्वतंत्रता दिवस पर पूरे जिले में कार्यक्रमों की धूम होगी। मंगलवार सुबह पांच बजे मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर और गुरुद्वारा में सामूहिक प्रार्थना के बाद छह बजे शहर से गांवों तक प्रभातफेरी निकलेगी। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा लहराने के साथ ही आयोजनों के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ध्वजारोहण सुबह आठ बजे होगा। इसके बाद सुबह नौ बजे जिले में 16 स्थानों पर स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण होना है। 09.30 बजे जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में पुरुषों की दौड़ प्रतियोगिता के साथ ही पूरे जिले में पौधरोपण अभियान चलेगा। जिसमें साढ़े सात लाख पौधे लगाए जाएंगे। 75 प्रजातियों के पौधों का 75 अमृत वन भी स्थापित होगा। वेंकटाचार्य क्लब में ध्वजारोहण पूर्वाह्न 11 बजे, मलिन बस्ती सिविल लाइंस में डीएम व बरियारपुरवा में सीडीओ के साथ ही अन्य अधिकारी स्वच्छता अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल व कुष्ठ सेवा केंद्र पर रोगियों को फल वितरण के बाद दोपहर 12.45 से दो बजे तक 200 मीटर तिरंगा के साथ शहर भ्रमण व मार्चपास्ट होगा। अपराह्न तीन बजे टाउन हाॅल के साथ ही डिस्प्ले प्वाइंट पर चित्र प्रदर्शनी होगी। सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में दिन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। वहीं, जिले के स्कूलों में मेरी माटी-मेरा देश से प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों ने दम दिखाया। स्कूलों में बेहतर प्रस्तुति देने वालों को सम्मानित किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभागीय परिवहन विभाग ने आजादी की याद दिलाने के इरादे से सोमवार को शहर के मनकापुर बस स्टॉप पर बसों समेत तकरीबन 500 वाहनों में राष्ट्रध्वज लगवाया। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अजय कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन बबिता वर्मा, प्रभारी सहायक संभागीय अधिकारी प्रवर्तन शैलेंद्र तिवारी, आरआई संजय कुमार समेत संभागीय परिवहन कार्यालय की टीम ने वाहनों पर तिरंगा लगवाकर लोगों में देशभक्ति का जोश भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed