फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tin shed to be built at Trimuhani Ghat, interlocking to be installed

Gonda News: त्रिमुहानी घाट पर बनेगा टिन शेड, लगेगी इंटरलॉकिंग

Fri, 21 Nov 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 21 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Tin shed to be built at Trimuhani Ghat, interlocking to be installed
पसका। सूकरखेत में आगामी पौष पूर्णिमा को लगने वाले विशाल मेले और स्नान की तैयारियों के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। कंसल्टिंग इंजीनियर शुभम मिश्र और पंचायत सचिव सत्यप्रकाश यादव ने बृहस्पतिवार को त्रिमुहानी घाट का निरीक्षण कर साफ-सफाई, नदी से जलकुंभी हटाने आदि की स्थिति देखी।
विज्ञापन


शुभम ने बताया कि श्रद्धालुओं का कल्पवास शुरू होने से पहले सामुदायिक शौचालय की मरम्मत, पीडब्ल्यूडी गोदाम के सामने टिनशेड निर्माण, चेंजिंग रूम, सीमेंटेड बेंच और घाट पर इंटरलॉकिंग कार्य को पूरा कराया जाएगा। गौरतलब है कि पौष मास में एक माह तक कल्पवास करने के लिए जनपद सहित अन्य जिलों और राज्यों से बड़ी संख्या में साधु-संत और गृहस्थजन आते हैं। सरयू नदी में पौष मास में स्नान और कल्पवास का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस अवधि में किए गए स्नान और आध्यात्मिक प्रवास से भक्तों के पापों का क्षय होता है। भगवान विष्णु के वाराह अवतार से जुड़ा यह पावन स्थान श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र माना जाता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed