फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three people including farmer died in accidents, five injured

हादसों में किसान समेत तीन लोगों की मौत, पांच घायल

Tue, 08 Jun 2021 07:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Three people including farmer died in accidents, five injured
गोंडा। अलग-अलग हादसों में मंगलवार को एक किसान समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

खरगूपुर थाना क्षेत्र के देवरिया खाम के मजरा गढ़रियन पुरवा के रहने वाले किसान देवदत्त पांडेय(45) गांव से तकरीबन 200 मीटर दूरी पर स्थित अपने खेत की मंगलवार की सुबह जोताई कर रहे थे। खेत की जोताई करने के बाद वह ट्रैक्टर लेकर घर के लिए चले।
विज्ञापन

खेत से पक्की सड़क पर चढ़ाते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। जिससे देवदत्त ट्रैक्टर के नीचे दब गए। आस-पास खेतों में काम कर रहे लोग ट्रैक्टर पलटते ही दौड़े और ट्रैक्टर के नीचे दबे देवदत्त को बाहर निकाला गया मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेजा गया है। दूसरे हादसे में वजीरगंज थाना क्षेत्र के बनघुसरा गांव निवासी आलोक सिंह(20) मंगलवार की सुबह घर से बाइक से मुख्यालय की तरफ निकला था। वह जब नगवा मोड़ के पास पहुंचा था।
तभी सामने से आ रही एक निजी बस ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस बस को डुमरियाडीह पुलिस चौकी ले आई।
चौकी प्रभारी दर्जीकुआँ मानेंद्र सिंह ने बताया कि आलोक के चचेरे भाई शिव कुमार सिंह की तहरीर पर अज्ञात बस चालक के विरुद्ध कोतवाली देहात में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तीसरे हादसे में थाना वजीरगंज क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी विवेक दूबे, कैलाश तथा सचिन मंगलवार की सुबह अयोध्या हनुमान गढ़ी दर्शन करने गए थे।
वहां दर्शन करके तीनों बाइक से वापस लौट रहे थे। वह तीनों गोंडा-अयोध्या राज्य मार्ग पर नंदिनी नगर महाविद्यालय के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही बेकाबू कार ने टक्कर मार दी।
जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से कैलाश तथा सचिन को एंबुलेंस से अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि विवेक को नाजुक हालत में पहले सीएचसी नवाबगंज लाया गया। जहां से डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
उसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया है। चौथा हादसा वजीरगंज थाना क्षेत्र के चंदापुर महोलिया चौराहे पर मंगलवार की सुबह हुआ।

जिसमें एक कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार कोतवाली नगर क्षेत्र के झंझरी ब्लाक के समीप के रहने वाले राकेश कुमार, कमरेंद्र तिवारी, हौसला प्रसाद व पप्पू कार समेत बृजेश चौहान निवासी इंदिरा नगर थाना हरैया जनपद बलरामपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed