{"_id":"2a67d25a394d0c5d9d8b6865c1914aa8","slug":"three-people-extract-65-thousand-rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों ने ऐंठ लिए 65 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लोगों ने ऐंठ लिए 65 हजार रुपये
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर एक जालसाज ने अपने दो साथियों संग मिलकर एक युवक से 65 हजार रुपये ठग लिए। जालसाज ने नौकरी का वीजा बताकर उसे ट्रैवलिंग वीजा पर मलेशिया भेज दिया। युवक को मलेशिया पहुंचने पर तब ठगी की जानकारी हुई, जब उसे नौकरी भी नहीं मिली और पता चला कि उसे ट्रैवलिंग वीजा पर भेजा गया है। इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली करनैलगंज में जालसाज के खिलाफ तहरीर दी है।
करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के करनैलगंज ग्रामीण के मजरा नचनी मेंहदीहाता निवासी तिलकराम ने बताया कि करनैलगंज के सदर बाजार के रहने वाले एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ उससे मुलाकात कर मोटी कमाई करने का लालच देकर मलेशिया में नौकरी दिलाने को कहा।
तिलकराम के मुताबिक तीनों ने उससे मलेशिया का वीजा दिलाने के लिए 65 हजार रुपये की मांग की। उसने बीती 25 जुलाई को तीनों युवकों को 65 हजार रुपये दे दिए।
उन्होंने ने उसे नौकरी के वीजा के बजाय छह माह का ट्रैवलिंग वीजा दे दिया, जिससे वह मलेशिया चला गया। तिलकराम ने बताया कि मलेशिया पहुंचने पर उसे पता चला कि ये वीजा नौकरी का नहीं, बल्कि ट्रैवलिंग का है। मलेशिया में उसे नौकरी भी नहीं मिली और न ही कोई काम। तब उसे ठगी का पता चला।
विज्ञापन
तिलकराम ने बताया कि उसने अपने घर वालों से फोन पर संपर्क करके रुपये मंगाए, जिससे वह वापस अपने घर लौटा।
तिलकराम ने करनैलगंज कोतवाली में जालसाज तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, कोतवाल करनैलगंज बृजकिशोर यादव का कहना है कि उन्हें न तो कोई तहरीर मिली है और न ही घटना की जानकारी है।